आशा वर्कर्स का धरना 15वें दिन भी जारी, 9 माह से मानदेय न मिलने पर भड़का आक्रोश
Автор: Swasthyajanhit
Загружено: 2025-08-21
Просмотров: 14993
Описание:
जिले की आशा वर्कर्स का मानदेय 9 महीने से लंबित चल रहा है, जिसके विरोध में सिविल सर्जन कार्यालय पर आशा वर्कर्स का धरना लगातार 15वें दिन भी जारी रहा। मानदेय न मिलने से आशा वर्कर्स और उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
धरने पर बैठी आशा वर्कर्स का कहना है कि जब 9 माह से किए गए काम का पैसा ही नहीं मिलेगा तो परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा। कई आशा वर्कर्स अकेली कमाने वाली हैं और केवल आशा की आय पर ही निर्भर हैं। उनके सामने बच्चों की फीस, घर का राशन और अन्य खर्चों को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वही आशा वर्कों ने कहा कि इस माह का रिकॉर्ड सरकार को नहीं दिया जाएगा। जोकि सरकार को गर्भवती ब्यौरा दिया जाता हैं।
आशा वर्कर्स ने सवाल उठाया कि जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल जाता है, तो उन्हें मानदेय के लिए बार-बार धरना और प्रदर्शन क्यों करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो उन्हें हर माह समय पर मानदेय दिया जाए या फिर ऐसी कोई व्यवस्था की जाए कि जरूरत का राशन और सुविधाएं समय पर मिलती रहें।
धरने में सीएचसी जुआ की आशा वर्कर्स शामिल हुईं। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान छवि ने की जबकि संचालन प्रमिला ने किया। आशा वर्कर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
#news
#viralnews
#ashawarker
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: