भोलेनाथ गौरा मैया के साथ, Bholenath gaura pad, Bhajan Yogendra
Автор: Bhajan Yogendra
Загружено: 2019-05-27
Просмотров: 113132
Описание:
भोलेनाथ गौरा मैया के साथ, Bholenath gaura pad, Bhajan Yogendra
नमो नमामी नमो ए भोले तुम नाथों के नाथ |
आ जाओ भोले नाथ गौरा मैया के साथ ||
(१) त्रिलोकी नाथ भोले ,पहने बाघम्बर छाला ,
सिंगी और डमरू कर मे ,पहने सर्पो की माला ,
जटा मे गंगा धारे ,माथे पे चाँद उजाला ,
अंग भभूति साजे ,रूप है सबसे आला |
ब्रम्हा विष्णु ध्यावे तुमको ,तीन लोक के नाथ || आ जाओ भोलेनाथ
(२) कहाँ बैठे हो प्रभु ,भोले जगदीश्वर ,
भक्तो की आशा पूरी ,कर दो महेश्वर ,
दरस की आस लिए हैं ,आये हैं दर पर ,
माता पिता हो जग के ,तुम हो परमेश्वर ,
घट घट वासी ओ कैलाशी , तुम काशी के नाथ || आ जाओ भोलेनाथ
(३) अलख निरंजन भोले ,घट घट मे खेले,
मोह माया मे फसे ,चरणों में ले ले ,
नैया मझधार मे है ,कौन संभाले ,
डूब ना जाए नैया ,अब तक संभाले ,
पार लगेगी नैया उसकी ,है भोला जिनके साथ ||
आ जाओ भोला नाथ गौरा मैया के साथ ||
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: