बिहार की महिलाएं अब बनेंगी आत्मनिर्भर ! | BIHAR | CM NITISH KUMAR |
Автор: Channel 4 News Bihar-Jharkhand
Загружено: 2025-08-29
Просмотров: 85
Описание:
बिहार की महिलाएं अब बनेंगी आत्मनिर्भर ! | BIHAR | CM NITISH KUMAR |
#Bihar #MahilaSashaktikaran #BiharWomenPower #WomenEmpowerment #SelfReliantWomen #NariShakti #channel4newsbiharandjharkhand
बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। CM नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे महिलाओं को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
CM नीतीश कुमार ने इस योजना की जानकारी सोशल मीडिया (X) पर साझा करते हुए कहा कि, सरकार 2005 से ही महिला सशक्तिकरण पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने लिखा कि, महिलाओं ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपने घरों की आर्थिक स्थिति को सुधारा है, बल्कि बिहार की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाई है।
CM ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए ये योजना एक अभूतपूर्व निर्णय है, जिसके दूरगामी और सकारात्मक परिणाम होंगे।
चैनल 4 न्यूज बिहार-झारखंड
बिहार और झारखंड की मिट्टी से जुड़ी हर आवाज़, हर मुद्दा – सीधे, साफ़ और भरोसेमंद तरीके से लेकर आता है चैनल 4 न्यूज बिहार-झारखंड। यहां आपको मिलेगा अपने प्रदेशों का हर ताज़ा अपडेट – राजनीति की हलचल से लेकर ग्रामीण विकास की ज़मीन तक
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: