‘जंगलराज’ का चेहरा NDA का उम्मीदवार? मुकदमों के सवाल पर क्यों उखड़ गए बाहुबली Anant Singh
Автор: Newslaundry Hindi
Загружено: 2025-11-01
Просмотров: 227490
Описание:
#biharelection2025 #anantsingh #nda
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह इस बार फिर चर्चा में हैं. श्रीनिवासन जैन ने इस ग्राउंड रिपोर्ट में अनंत सिंह और उनके समर्थकों से बातचीत की. साथ ही हमने एक और चीज समझने की कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा है कि एनडीए ने लालू प्रसाद यादव के ‘जंगलराज’ का अंत कर दिया है. बावजूद इसके अनंत सिंह जैसे बाहुबली नेता आज भी राजनीति में कैसे टिके हुए हैं.
हमने अनंत सिंह ने हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे दर्जनों लंबित मामलों पर सवाल किया तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी मामले में सज़ा नहीं हुई है, और जिस एक केस में सज़ा हुई थी, उसमें भी बाद में बरी कर दिया गया. उनके समर्थकों ने भी यही बात दोहराई, आरोपों को झूठा और राजनीतिक साजिश बताया.
रोज़गार के सवाल पर अनंत सिंह ने साफ कहा कि बिहार में नौकरियों का सृजन नहीं हो रहा है. यही बात उनके समर्थक भी मानते हैं. समर्थक कहते हैं कि क्षेत्र के कारखाने बंद हो चुके हैं और रोजगार के मौके खत्म हो गए हैं.
लेकिन जब उनसे पूछा गया कि रोजगार की इस भारी कमी के बावजूद वे अनंत सिंह को क्यों वोट देते हैं, तो उनका जवाब था, “हम भूमिहार हैं, वही जाति जिससे अनंत सिंह आते हैं.” उनका कहना था कि वे उन्हें इसलिए वोट देते हैं क्योंकि “वो हमारी इज़्ज़त की रक्षा करते हैं.”
देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट.
हमारे सेना प्रोजेक्ट में योगदान दीजिए : https://rzp.io/rzp/bhrsm
न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm
अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें :
https://whatsapp.com/channel/0029Va5n...
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V...
फेसबुक: / newslaundryhindi
ट्विटर: / nlhindi
इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: