Zindagi Bhar Ka Saath | Quiet Married Love – Romantic Hindi Song 2026
Автор: Tanha ke Kalam se
Загружено: 2026-02-13
Просмотров: 3715
Описание:
Romantic Hindi love song 2026 about long-term companionship, everyday marriage, and quiet togetherness.
“Zindagi Bhar Ka Saath” is a song about the kind of love that doesn’t need noise or big promises.
No grand announcements. No dramatic confessions.
Just two people walking together — day after day.
Yeh gaana un shaadi-shuda rishton ke liye hai jahan saath ek aadat ban jaata hai…
aur har mod par ek naya ehsaas deta rehta hai.
🕒 Key Moments (Chapters)
0:00 - कब शुरू हुआ था
0:51 - ज़िन्दगी भर का साथ
1:09 - छोटी-छोटी खुशियों में
1:54 - ज़िन्दगी भर का साथ
2:12 - बस साथ चलते रहना है
2:56 - ज़िन्दगी भर का साथ
🎶 Lyrics
[Verse 1]
कब शुरू हुआ था, ये याद भी नहीं है,
रोज़ मिलते रहने की, आदत बन गयी है,
बस बातों-बातों में, वक़्त गुज़रता रहा है,
और रिश्ता ये अपना, गहरा होता रहा है।
ना कभी कोई शोर हुआ, ना कोई एलान,
हम दोनों बन गए, एक-दूजे की पहचान,
साथ का ये सिलसिला, लम्हों को चुनता रहा,
ज़िन्दगी का ताना-बाना, साथ को बुनता रहा।
[Chorus]
ज़िन्दगी भर का साथ रहा है,
हर मोड़ पे एहसास रहा है,
जब हम तुम दोनों साथ में हों,
वो लम्हा हर ख़ास रहा है॥
[Verse 2]
छोटी-छोटी खुशियों में, दिन गुज़र रहे हैं अपने,
जो सोचा था वो पाया, जैसे जी रहे हैं सपने,
साथ बैठकर चाय पीना, और करना अपनी बातें,
हँसी के पल, कभी खामोशियाँ, ऐसे गुज़री हैं रातें।
कभी शाम के ढलते ढलते, बातें लंबी होती रहीं,
कभी चुप रहकर भी , दूरियां कम होती रहीं,
अपने साथ का ये एहसास, दिल में सदा रहा है,
हर गुज़रता लम्हा जैसे, हमें और पास ला रहा है।
[Chorus]
ज़िन्दगी भर का साथ रहा है,
हर मोड़ पे एहसास रहा है,
जब हम तुम दोनों साथ में हों,
वो लम्हा हर ख़ास रहा है॥
[Verse 3]
बस साथ चलते रहना है, अपना यही इरादा है,
तेरे संग बीतता हर लम्हा, जैसे कोई वादा है,
ना कल की कोई जल्दी, ना कल का अफ़साना,
जो भी है इस पल में है, है अपना यही ठिकाना।
ना कभी कोई कसमें लीं, ना कोई शर्त रही हैं,
बस यूँ ही साथ चलते रहने की, आदत बनी है,
तेरा मेरा ये रिश्ता, सदा चुपचाप चलता रहा है,
ज़िन्दगी की राहों में, अपना साथ पलता रहा है।
[Chorus]
ज़िन्दगी भर का साथ रहा है,
हर मोड़ पे एहसास रहा है,
जब हम तुम दोनों साथ में हों,
वो लम्हा हर ख़ास रहा है॥
💫 Song Credits:
🎶 Lyrics & Composition: Neelesh Kapoor “Tanha”
🎹 Music Production: TANHA SongWorks (using Suno.com - Pro)
🎞️ Video & Image Sources: Generated by TANHA SongWorks
🎥 Concept & Edit: Tanha ke Kalam Se
© Neelesh Kapoor (TANHA SongWorks)
All rights reserved
#ZindagiBharKaSaath #MarriedLove #RomanticHindiSong2026 #MatureLove #TanhaKeKalamSe
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: