😍सर्दी जाते जाते आखिरकार मुझे ये मिल ही गई और मैंने तुरंत ही बना दी ये पारंपरिक भरावन आचारी मिर्ची🌶😋
Автор: paliwal kitchen only vegetarian
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 42
Описание:
🌶️ 7 दिन में तैयार! लाल मिर्ची का भरवां चटपटा ट्रेडिशनल अचार
दादी माँ स्टाइल लाल मिर्ची का मसालेदार अचार | लंबे समय तक चले
Instant Taste Booster! Stuffed Red Chilli Pickle Recipe
बारिश हो या सर्दी का मौसम, रोटी–पराठे के साथ अगर घर का बना भरवां लाल मिर्ची का अचार मिल जाए तो मज़ा ही अलग है! 🌶️
आज हम बना रहे हैं बिल्कुल ट्रेडिशनल स्टाइल चटपटा, मसालेदार और लंबे समय तक चलने वाला लाल मिर्ची का अचार।
✔️ बिना प्रिज़र्वेटिव
✔️ घर के मसालों से तैयार
✔️ 7 दिन में रेडी
वीडियो पसंद आए तो लाइक 👍, शेयर 📲 और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें ❤️
🌶️ लाल मिर्ची का भरवां चटपटा ट्रेडिशनल अचार
📝 सामग्री (Ingredients)
500 ग्राम ताज़ी लाल मिर्ची
½ कटोरी साबुत धनिया
½ कटोरी साबुत जीरा
½ कटोरी साबुत सौंफ
½ कटोरी राई
6 छोटे चम्मच दाना मेथी
2 छोटे चम्मच चाट मसाला
2 छोटे चम्मच अमचूर पाउडर
2 छोटे चम्मच नमक
2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच अजवाइन
2 बड़े चम्मच गर्म किया हुआ सरसों का तेल
आवश्यकतानुसार सरसों का तेल (अचार डुबाने के लिए)
👩🍳 बनाने की विधि
1️⃣ मिर्ची तैयार करें
सबसे पहले लाल मिर्चियों को अच्छे से धोकर कपड़े से पूरी तरह सुखा लें।
हर मिर्ची में एक साइड से कट लगाकर डंठल और अंदर का गूदा निकाल लें (गूदा अलग रख लें)।
2️⃣ मसाला तैयार करें
साबुत धनिया, जीरा, सौंफ, राई और मेथी को हल्का सा भून लें।
ठंडा होने पर ग्राइंडिंग जार में डालें।
अब इसमें चाट मसाला, अमचूर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग और अजवाइन डालें।
सभी को दरदरा पीस लें।
3️⃣ मसाले में तेल मिलाएं
पीसे हुए मसाले में 2 बड़े चम्मच गर्म किया हुआ सरसों का तेल और निकाला हुआ मिर्ची का गूदा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
4️⃣ मिर्ची में भरें
अब तैयार मसाला मिर्चियों के अंदर अच्छी तरह दबा-दबा कर भर दें।
5️⃣ अचार सेट करें
सरसों का तेल गर्म करके हल्का गुनगुना कर लें।
हर मिर्ची को तेल में डिप करके साफ और सूखे कांच के जार में भरें।
ऊपर से इतना तेल डालें कि सारी मिर्चियां पूरी तरह तेल में डूबी रहें।
⏳ तैयार होने का समय
लगभग 7 दिनों में आपका चटपटा, जायकेदार अचार तैयार हो जाएगा।
🍽️ परोसने का तरीका
इसे रोटी, पराठा, सब्जी या पुलाव के साथ खाइए — स्वाद दोगुना हो जाएगा!
💛 यह एक पारंपरिक (ट्रेडिशनल) रेसिपी है जो सही तरीके से रखने पर लंबे समय तक खराब नहीं होती।
#LalMirchAchar
#StuffedChilliPickle
#BharwaMirch
#IndianPickle
#HomemadeAchar
#TraditionalRecipe
#DesiSwad
#SpicyFoodLovers
#AcharLovers
#PaliwalKitchen
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: