8th Pay Commission: ₹18,000 से सीधे ₹69,000 होगी सैलरी? कर्मचारियों ने रख दी 15 बड़ी मांगें, जानें
Автор: Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
Загружено: 2026-04-30
Просмотров: 72748
Описание:
8th Pay Commission: क्या ₹18,000 से सीधे ₹69,000 होगी न्यूनतम सैलरी? NCJCM की बैठक में कर्मचारियों ने रख दी अपनी 15 सबसे बड़ी मांगें, जिससे मोदी सरकार और करोड़ों परिवारों की नजरें अब अगले फैसले पर टिक गई हैं।
देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Central Government Employees & Pensioners) के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दिल्ली में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चली 8th Pay Commission की दूसरी अहम बैठक में कर्मचारियों के प्रतिनिधि संगठन (NCJCM) ने सरकार के सामने अपनी मांगों का पूरा खाका पेश कर दिया है। इस बैठक में सैलरी बढ़ाने से लेकर पेंशन और प्रमोशन तक के सिस्टम में व्यापक बदलाव की मांग की गई है।
कर्मचारियों की सबसे चर्चित मांग फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को बढ़ाकर 3.83 करने की है, जिससे न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹69,000 हो जाएगा। इसके अलावा, सेवा के दौरान 5 प्रमोशन सुनिश्चित करने, भत्तों (HRA, CEA) को तीन गुना बढ़ाने और सभी एडवांस को ब्याज-मुक्त करने जैसे कई बड़े प्रस्ताव रखे गए हैं। छुट्टियों को लेकर भी 600 दिनों के अवकाश नकदीकरण (EL Encashment) और मासिक धर्म अवकाश (Menstrual Leave) जैसे आधुनिक सुधारों की वकालत की गई है।
सबसे संवेदनशील मुद्दा पुरानी पेंशन योजना (OPS) का रहा। स्टाफ साइड ने साफ कर दिया है कि वे NPS और UPS के बजाय पुरानी पेंशन की बहाली चाहते हैं। साथ ही, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 2 करोड़ रुपये तक के मुआवजे की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। क्या सरकार इन 15 मांगों को स्वीकार करेगी? देखिए ऋचा पराशर की यह विस्तृत रिपोर्ट।
The video discusses the crucial 2nd meeting of the 8th Pay Commission where staff side representatives (NCJCM) presented 15 major demands. Key proposals include increasing the fitment factor to 3.83, raising the minimum salary to ₹69,000, restoring the Old Pension Scheme (OPS), and significantly hiking allowances and promotion criteria for central government employees.
#8thPayCommission #CentralGovernmentEmployees #SalaryHike #OPS #NCJCM #OldPensionScheme #NPS #BreakingNews #OneindiaHindi #GovtJobUpdate#oneindiahindi #वनइंडिया #hindinews #aajkitaazakhabar #breakingnews #latestnewsinhindi #topnews
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
News that speaks your language – Oneindia App is now live | Click on the below link to download
https://play.google.com/store/apps/de...
Subscribe to OneIndia Hindi Channel for the latest updates on Politics, Sports, Entertainment and related videos...
Youtube: / @oneindiahindi
Follow us on X: https://x.com/oneindiaHindi
Like us on Facebook : / oneindiahindi
Follow us on Instagram : / oneindiahindi
~HT.318~PR.514~ED.110~GR.122~
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: