#गंगासागर
Автор: A place to visit
Загружено: 2023-02-11
Просмотров: 282
Описание:
#गंगासागर। जहां माता गंगा सागर से मिलती है वो जगह। Gangasagar West Bengal.
प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों हिन्दू श्रद्धालुओं का तांता लगता है, जो गंगा नदी के सागर से संगम पर नदी में स्नान करने के इच्छुक होते हैं। यहाँ एक मंदिर भी है जो कपिल मुनि के प्राचीन आश्रम स्थल पर बना है। ये लोग कपिल मुनि के मंदिर में पूजा अर्चना भी करते हैं। पुराणों के अनुसार कपिल मुनि के श्राप के कारण ही राजा सगर के ६० हज़ार पुत्रों की इसी स्थान पर तत्काल मृत्यु हो गई थी। उनके मोक्ष के लिए राजा सगर के वंश के राजा भगीरथ गंगा को पृथ्वी पर लाए थे और गंगा यहीं सागर से मिली थीं। कहा जाता है कि एक बार गंगा सागर में डुबकी लगाने पर 10 अश्वमेध यज्ञ और एक हज़ार गाय दान करने के समान फल मिलता है।[2] जहां गंगा-सागर का मेला लगता है, वहां से कुछ दूरी उत्तर वामनखल स्थान में एक प्राचीन मंदिर है।
बाकी तीरथ चार बार, गंगा-सागर एक बार॥
हिन्दुओं का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गंगासागर, बंगाल की खाड़ी में स्थित एक द्वीप है।कोलकाता से 100 कि.मी. दूर, गंगासागर सुंदरबन डेल्टा का हिस्सा है पर यह अपनी भौगोलिक विशेषता से ज़्यादा अपनी धार्मिक विशेषता के लिए जाना जाता है।
हर साल गंगासागर मेला इस सागर द्वीप के छोर पर मनाया जाता है जहाँ से गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करती है। इसी प्रयाग को गंगासागर का नाम दिया गया है। यहाँ पर कपिल मुनि का एक मंदिर है जो ख़ास महत्व रखता है। कुम्भ मेले के बाद गंगासागर सबसे बड़ा तीर्थ है जहाँ सैंकड़ों लोग पवित्र स्नान के लिए आते हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: