चेतन प्राणी चेतिए हो | Chetan Prani Chetiye Ho | Dhayanatray Ji Krut | पंडित द्यानतराय जी कृत भजन
Автор: Sudeep Shastri
Загружено: 2025-12-05
Просмотров: 1495
Описание:
चेतन प्राणी चेतिये हो, अहो भवि प्रानी चेतिये हो,
अहो भवि प्रानी चेतिये हो, छिन छिन छीजत आव।।
घड़ी घड़ी घड़ियाल रटत है, कर निज हित अब दाव ।।
चेतन प्राणी चेतिये हो,
जो छिन विषय भोगमें खोवत,
सो छिन भजि जिन नाम
वातैं नरकादिक दुख पैहै,
यातैं सुख अभिराम ।
चेतन प्राणी चेतिये हो,
विषय भुजंगमके डसे हो,
रुले बहुत संसार ।
जिन्हैं विषय व्यापै नहीं हो,
तिनको जीवन सार ।
चेतन प्राणी चेतिये हो,
चार गतिनिमें दुर्लभ नर भव,
नर बिन मुकति न होय ।
सो तैं पायो भाग उदय हों,
विषयनि-सँग मति खोय ।
चेतन प्राणी चेतिये हो,
तन धन लाज कुटुँब के कारन,
मूढ़ करत है पाप ।
इन ठगियों से ठगायकै हो,
पावै बहु दुख आप ।
चेतन प्राणी चेतिये हो,
जिनको तू अपने कहै हो,
सो तो तेरे नाहिं ।
कै तो तू इनकौं तजै हो,
कै ये तुझे तज जाहिं ।
चेतन प्राणी चेतिये हो,
पलक एककी सुध नहीं हो,
सिरपर गाजै काल ।
तू निचिन्त क्यों बावरे हो,
छांडि दे सब भ्रमजाल ।
चेतन प्राणी चेतिये हो,
भजि भगवन्त महन्तको हो,
जीवन-प्राणअधार ।
जो सुख चाहै आपको हो,
`द्यानत' कहै पुकार ।
चेतन प्राणी चेतिये हो,
#spreadjainism #jainismlovers #jainism_updates #jainismofficial #jainismsimplified #jainism__ #jainismlover #jainismo #jainismsansar #jainism20 #jainismfollowers #jainismfacts #ancientjainism #followjainism #nonviolencejainism #jainisme #jainismtemple #jainismfact #jainismus #jainismart #jainismbasics #jainismartwork #jainismlearner #jainismcommunity #greatpeopleonjainism #jainisminpakistan #founderofjainism #bestofjainism #jainismpainting
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: