पवन सिंह BJP से, निशांत JDU से MLC उम्मीदवार
Автор: Desh Duniya 787
Загружено: 2026-06-05
Просмотров: 42025
Описание:
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. पार्टी ने चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं, जिनमें तीन उम्मीदवार द्विवार्षिक चुनाव के लिए और एक उम्मीदवार उपचुनाव के लिए घोषित किया गया है. जेडीयू द्वारा जारी सूची के अनुसार पटना जिले से निशांत कुमार को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं मधुबनी जिले से भारती मेहता को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है. पश्चिम चंपारण से शिवानी देवी प्रजापति को भी जेडीयू ने चुनावी मैदान में उतारा है.
इसके अलावा शेखपुरा जिले में होने वाले उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी इस सूची के साथ ही बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की तैयारियां स्पष्ट हो गई हैं. जेडीयू की उम्मीदवारों की सूची में खास बात यह है कि पार्टी ने दो महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है. मधुबनी से भारती मेहता और पश्चिम चंपारण से शिवानी देवी प्रजापति को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी पर भरोसा जताया है. राजनीतिक गलियारों में इसे जेडीयू की महत्वपूर्ण रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.
बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर अन्य दल भी अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. बीजेपी की ओर से संजय मयूख, पवन सिंह, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. जेडीयू और बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है.
#Bihar Politics #JDU #BJP #MLCElection #Bihar #ATCard #Aaj TakSocial #Aaj TakRK
[Bihar Legislative Council election 2026, JDU candidate list, BJP candidates Bihar MLC, Nishant Kumar JDU candidate, Bharti Mehta nomination
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: