ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

सर्दियों में गले और छाती में जम गया है बलगम, तुरंत पिघला देगें ये 5 देसी उपाय

Автор: HELLO DOCTOR HINDI

Загружено: 2024-12-11

Просмотров: 27

Описание: सर्दियों के मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि सर्दियों में खांसी, जुकाम, गले में खराश और बलगम की समस्या आम हो चुकी है।

जुकाम, साइनस, फ्लू और वायरल इंफेक्शन के कारण गले और छाती में बलगम जमा होने लगता है। इसके कारण वायुमार्ग अवरुद्ध हो सकता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। अगर शरीर में बलगम लंबे समय तक जमा रहता है, तो यह कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

गले और छाती में जमा बलगम को निकालने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो यहां जान लें कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय, जो गले और छाती में जमा बलगम को निकालने में आपकी मदद कर सकते हैं।

गले और छाती में जमा बलगम को निकालने के लिए करें ये उपाय

कच्ची हल्दी का करें इस्तेमाल

गले और छाती में जमा बलगम को निकालने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खांसी और बलगम से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में कच्ची हल्दी डालकर गरारे करें। नियमित रूप से ऐसा करने से आप बलगम की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

शहद और काली मिर्च का करें सेवन

इसके अलावा आप शहद और काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में थोड़ी सी पिसी हुई काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करें। दिन में 3 से 4 बार इसका सेवन करने से आपको बलगम, खांसी और जुकाम की समस्या से राहत मिल सकती है।

समय पर स्टीम लें

साथ ही भाप लेने से नाक और छाती में जमा बलगम ढीला हो जाता है, जिससे वो आसानी से बाहर निकल जाता है। इसलिए नियमित रूप से दिन में 1-2 बार भाप लें। आप चाहें तो भाप लेते समय पानी में कपूर, पुदीने का तेल या नीलगिरी का तेल भी मिला सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

नमक के पानी से करें गरारे


बलगम की समस्या से राहत पाने के लिए नमक के पानी से गरारे करें। इससे बलगम पतला हो जाता है और यह आसानी से बाहर निकल जाता है। नमक का पानी फेफड़ों और श्वसन तंत्र को साफ करता है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर गरारे करें। दिन में 2-3 बार गरारे करने से आपको जल्दी आराम मिल सकता है।


तुलसी और अदरक का करें सेवन

आयुर्वेद में तुलसी और अदरक को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इनमें मौजूद गुण गले की खराश और कफ से राहत दिलाने में बेहद कारगर हैं। इसके लिए आप तुलसी और अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करने से कफ की समस्या से जल्दी राहत मिलती है।

हेलो डॉक्टर हिंदी द्वारा दी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए दिए रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
सर्दियों में गले और छाती में जम गया है बलगम, तुरंत पिघला देगें ये 5 देसी उपाय

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]