🔥100 साल से लगातार जल रही आग। बिना बुझे जल रही आग का रहस्य।
Автор: Mono tape
Загружено: 2023-07-13
Просмотров: 31
Описание:
100 साल से लगातार जल रही आग। बिना बुझे जल रही आग का रहस्य।
#आग #fire #रहस्यमयबातें #रहस्य
#amazingfacts
#phenomena
#top5
#top10
#hindi
★1916 से लगी आग अभी तक बुझी नहीं: झरिया★
झरिया [धनबाद,झारखंड] में कोयला भंडारों का पता सबसे पहले 1894 में अंग्रेजों ने लगाया था, उनकी जरूरते पूरी करने के लिए। तब से आज तक निरन्तर झरिया में कोयला खनन जारी हैं। यहाँ थोड़ी सी खुदाई पर कोयला निकल आता हैं। यहाँ के लोगों का यही रोजगार हैं यही आजीविका हैं। अनुमान हैं कि यहां पर 2 अरब टन की मात्रा का कोयला भंडार हैं।
वर्ष 1916 में एक बार झरिया की किसी खान में मानवीय या प्राकृतिक कारण से आग लग गयी। धीरे धीरे यह आग धरातल के आंतरिक भागों में फैलती गयी, और इस प्रकार लगभग सम्पूर्ण क्षेत्रों में आग फैल गयी। यह आग 1916 से आज तक धधक रही हैं। इस आग से 3 करोड़ टन कोयला जलकर खाख हो चुका हैं। आगे यह आग कब तक रहेगी, कोई नहीं बता सकता।
इतनी मात्रा में कोयला जलने से न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा हैं,बल्कि जहरीली गैस जैसे कार्बन-मोनो-ऑक्साइड, सल्फर, आर्सेनिक निरन्तर रिसती रहती हैं। जिससे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर हो रहा हैं। हालात इतने खराब हैं कि यहां की जमीन इतनी गर्म हो चुकी हैं कि पैर रखने भर से जलन पैदा हो जाती हैं, नतीजा यह होने वाला हैं कि कभी पूरा शहर अग्नि में समा जाएगा, और 5 लाख की यहाँ की जनता। काल कवलित हो जाएगी।
ऐसा नहीं हैं कि यह सिर्फ भारत मे ही हैं ऐसे कई उदाहरण हैं जैसे अमेरिका की सेंट्रिलय की आग ,ऑस्ट्रेलिया के बर्निंग माउंटेन की आग तो 6000 सालों से हैं। भारत सरकार ने जून 2017 में सरकार धनबाद-चंद्रपुरा रेलमार्ग पर 26 महत्वपूर्ण ट्रेनों का आवागमन बन्द कर चुकी है।
संजीव कृत "सावधान नीचे आग हैं" पुस्तक में इसका विस्तार से वर्णन हुआ हैं। पता नहीं क्यों पहली बाए मुझे इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय त्रासदी के आगे विज्ञान लाचार नज़र आ रहा हैं। इसका भविष्य तो क्या होगा कुछ नहीं कह सकते,मगर अमेरिका के सेंट्रिलय की भांति 5 लाख जनता का पुनर्वास और विस्थापन चरण दर चरण करने का प्रयास करना चाहिए,हालांकि यह पुनर्वास व विस्थापन भी आग बुझाने के समान दुष्कर कार्य हैं ।
यह लेख असिस्टेंट प्रोफेसर Ganpat Singh जी द्वारा लिखा गया है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: