सुख समृद्धि के लिए घर की किस दिशा में रखें पूर्वजों की तस्वीर, जानें वास्तु के नियम
Автор: All In One
Загружено: 2023-09-02
Просмотров: 8
Описание:
हमारे घर में हमारे पितरों यानी कि मृत पूर्वजों की तस्वीरें जरूर रखी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों की तस्वीर घर की सुख समृद्धि का कारण तो बनती ही हैं साथ ही घर के लोगों पर पूर्वजों का पूरा आशीर्वाद भी बना रहता है। इसी वजह से पूर्वजों की तस्वीरें कुछ लोग घर के लिविंग रूम में रखते हैं, तो कुछ लोग इन्हें बेड रूम या पूजा के स्थान के पास रख देते हैं। पूर्वजों को लोग नियमित रूप से याद भी करते हैं।

यदि आप पूर्वजों की तस्वीर अपने घर में कहीं भी रखती हैं तो आपको ध्यान में रखना होगा कि उन तस्वीरों को हमेशा फ्रेम में लगाकर किसी शेल्फ या अलमारी में ही रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों की तस्वीर कभी भी दीवार पर लटका कर नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों का अपमान होता है और उनकी कृपा दृष्टि नहीं प्राप्त होती है बल्कि ये पितृ दोष का कारण भी बनता है।
किन दिशाओं में लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
वास्तु के अनुसार पितरों की तस्वीर हमेशा उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। चूंकि दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है इसलिए उत्तर दिशा में तस्वीर लगाने से तस्वीर का मुंह दक्षिण दिशा की और होता है। इसलिए पितरों की तस्वीर ऐसे लगाएं कि तस्वीर का मुख दक्षिण दिशा की ओर रहे।वहीं तस्वीरों को कभी भी दक्षिण और पश्चिम की दीवारों पर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से भी घर की सुख समृद्धि की हानि होने लगती है।
#bitterbuttrue01
#viralvideo
#youtube
#ai
#facts
#videos
#viral
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: