मनमुख नहीं, गुरुमुख बनो | तात्त्विक सत्संग | Sant Shri Asharam Bapu Ji Satsang
Автор: Sant Shri Asharamji Ashram
Загружено: 2017-07-21
Просмотров: 41661
Описание:
Taatvik Satsang, Ahmedabad Ashram, 13-Dec-2005
सत्संग के कुछ मुख्य अंश:
--------------------------------------------------
इधर तो अच्छा नहीं है, इधर तो शोर होता है, मैं एकांत में जाऊँगा; एकांत में फिर गुफा में सुविधा नहीं है, तो मैं भीड़ में जाऊँगा; भीड़ में सुविधा है तो एकांत नहीं; कहीं न कहीं, कुछ न कुछ मन फरियाद खोज ही लेता है...और फिर भागता फिरता है;
जब तक गुरु आज्ञा मानकर, शास्त्र आज्ञा मानकर, डटकर, एक जगह पर सेवा में, सुमिरन में, लगा नहीं है, तो तितली की नाईं कभी इधर जायेगा, कभी उधर जायेगा, मन भटकता रहेगा; इसीलिए सदैव गुरु की आज्ञा में रहना चाहिये...
कहानियाँ मनुष्यों को प्यारी लगती हैं और वो कहानियाँ अगर जनक जैसों की है, याज्ञवलक्य (राजा जनक के गुरु) जैसों की है, तो वो कहानियाँ सत् से मिलाने में सहायता करती हैं;
लेकिन वैसे भी कहानियाँ सुनने में मजा आता है, रामजी को भी बड़ा रस आता था; रामायण में वर्णन आता है कि भगवान रामचंद्र जी कथा प्रिय थे; भोजन करने के बाद गुरु विश्वामित्र जी के पास जाकर सत्संग और कथा सुनते थे;
मरना शरीर का स्वभाव है, और जो चीज़ मिली है, उसका बिछड़ना भी स्वभाव है; शरीर भी मिला है, चीज़ भी मिली है, लेकिन आप स्वतःसिद्ध हो;
आप शरीर के पहले भी थे, अभी भी हो, शरीर के बाद भी रहोगे; उसकी कभी मौत तुमने देखी नहीं;
दूसरों के शरीरों की मौत देखी और अपने को तुम शरीर मानते हो; जो वास्तव में तुम नहीं हो, उसको तुम 'मैं' मानकर बैठे हो, और जो वास्तव में तुम हो, उसको नहीं जानते हो;
यहाँ आता है: गुरु कृपा हि केवलं शिष्यस्य परम मंगलं...
ये परम मंगल होता है परमात्म स्वरूप के ज्ञान से;
कितनी भी साधनायें करे, कितनी भी संसारी मजदूरी करे, लेकिन जब तक आत्मा परमात्मा का अनुभव किये हुए महापुरुषों के वचनों को आत्म-सात करने की तत्परता नहीं आयी, तब तक बुद्धि के सब दोष मिटते नहीं हैं;
ये सारे जो जन्म मरण हो रहे हैं, वासनायें हो रही हैं, भला-बुरा दिख रहा है, पुण्य और पाप में बंध रहे हैं, वो सब बुद्धि का दोष है;
प्रज्ञा अपराधो मूलं सर्व दोषानाम् ...
मन समाधि में हो, चाहे विक्षेप में हो, चाहे मूढ़ता में हो, चाहे एकाग्रता में हो, उससे भी परे जो नित्य मुक्त है, उसमें जो जग गये, उनको बाह्य परिस्थितयाँ प्रभावित नहीं करती;
परमात्म प्राप्ति अज्ञान मिटाती है, आपके और ईश्वर के बीच में जो दूरी है, वो मिटाती है...
हरि व्यापक सर्वत्र समाना - जो सर्वत्र समान रूप से है..
प्रेम ते प्रकट होहि मैं जाना...
उसकी प्राप्ति की तत्परता हो जाये, प्रीति हो जाये - वो ईश्वर तत्त्व प्रकट हो जाता है;
फिर पता चलेगा कि दुःख कल्पना के सिवाय नहीं है; सुख भी संसारी कल्पित है;
नित्य आनंदस्वरूप परमात्म सत्ता (विद्यमान है);
पृथ्वी अमृतमय, जल अमृतमय, तेज अमृतमय, वायु अमृतमय, आकाश अमृतमय...
जीवन अमृतमय, परिस्थितयाँ अमृतमय, विक्षेप अमृतमय, मृत्यु अमृतमय...
सब अमृतमय ईश्वर की लीला है;
इस प्रकार अपनी अमरता का, और ईश्वर की अमृतमय लीला का, बोध हो जाता है, ज्ञान हो जाता है;
फिर कभी ये नहीं होता है कि शरीर का नाम बना रहे, ये मिले तो हम सुखी (होंगे), ये मिले तो हम दुखी (होंगे)...
नहीं...सब गुज़र रहा है...
तो जिनको जल्दी में जल्दी ईश्वर प्राप्ति करनी हो, वे दिन में 5 बार ऐसा चिंतन करे:
'सब बीत रहा है, सब गुज़र रहा है...
सुख दुःख की लहरियाँ हैं, लेकिन उसको जानने वाला नित्य परमात्मा मेरा आत्मा है...
ॐ प्रभु...ॐ शान्ति...ॐ'
फिर मन इधर-उधर जाये, तो ॐ शान्ति, ॐ आनंद...
जो नित्य है, वो नित्य है, और जो अनित्य है, उसमें लीला होती रहती है;
लीलाधारी नित्य है, लीला अनित्य है;
ॐ शान्ति...बीत रहा है, स्वतः गुज़र रहा है...
बचपन बीत गया, जवानी बीत गयी, किशोर अवस्था बीत गयी - ये सब बीतने वाला है...
इसको जानने वाला नित्य है और मेरा अपना आपा है;
नश्वर चीज़ों के लिये किससे धोखा करूँ, किससे द्वेष करूँ, किससे राग करूँ?
किसको बुरा मानूँ, किससे आसक्ति करूँ?
ॐ आनंद...उसका व्यवहार समता का हो जायेगा...
उसके जीवन में उदारता आ जायेगी, समता आ जायेगी...
--------------------------------------------------
Manmukh nahin, Gurumukh bano...
Endearingly called 'Bapu ji'(Asaram Bapu Ji), His Holiness is a Self-Realized Saint from India. Pujya Asaram Bapu ji preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being; be it Hindu, Muslim, Christian, Sikh or anyone else. For more information, please visit -
www.ashram.org (Official Website)
www.rishiprasad.org
www.rishidarshan.org
www.hariomgroup.org
www.hariomlive.org
Subscribe Us Now !!! for Latest Video Updates from Sant Shri Asaram ji Bapu Ashram :
https://www.youtube.com/user/SantAmri...
To Watch FREE LIVE Webcast of Sant Shri Asharamji Bapu on Mangalmay TV Visit :
http://www.ashram.org/live
For More Information Visit Official website of Sant Shri Asaram ji Bapu Ashram :
http://www.ashram.org
Join Ashram on Facebook
/ santshriasharamjibapu
Join MPPD on Facebook
/ parentsworshipday
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: