खतरे में शारदा सागर बांध | उत्तराखंड से यूपी तक मचेगी तबाही ! Sharda Sagar Dam
Автор: Crime Patrol
Загружено: 2023-04-01
Просмотров: 2995
Описание:
खतरे में शारदा सागर बांध | उत्तराखंड से यूपी तक मचेगी तबाही ! Sharda Sagar Dam
एशिया के सबसे बडे शारदा सागर बांध पर खतरा मंडरा रहा है। जी हां ये बात सौ फीसदी सही है कि शारदा सागर बांध एशिया का सबसे बडा मिट्टी से बना बांध है । भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे और यूपी उत्तराखंड सीमा पर लगभग इसकी लंबाई 22 किलोमीटर है। उत्तराखंड बनने के बाद यह बांण अब दो राज्यों की सीमा में आता है। हालांकि इसकी देखरेख अभी भी उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है। लेकिन यूपी सरकार के ढुलमुल रवैये से डैम के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। यूपी सरकार के उदासीन रवैए और विभाग की लापरवाही के चलते डैम की हालत बिल्कुल जर्जर हो चुकी है और अस्तित्व खतरे में है। डैम में लगातार पानी के साथ आने वाले सिल्ट जमा होने, डैम की साफ सफाई ना होने, सीपेज ड्रेन चोक होने और हवा के थपेड़ों के चलते पानी की लहरों से पीलीभीत के बूंदीभूड़ गांव के सामने डैम की मुख्य बॉडी की पिचिंग टूटने लगी है जिससे डैम की मुख्य चहारदीवारी की भीतरी सतह पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई और गड्ढे बन गए हैं। वहीं पानी आने से डैम से होने वाली मिट्टी का कटान जारी है। जिससे डैम टूटने का खतरा लगातार बना हुआ है जो एक गंभीर मसला है। डैम का अस्तित्व कभी कभी भी खत्म हो सकता है। अगर डैम टूटता है तोयूपी उत्तराखंड के सैकडों गांव प्रभावित हो सकते हैं, जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जहां भय का माहौल है वहीं सरकार और विभाग के प्रति भारी आक्रोश भी पनप रहा है।
वही डैम में इस घटनाक्रम के बाद सिंचाई विभाग के हाथ पैर फूल चुके हैं। और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी लगातार दौरे और निरीक्षण कर रहे हैं। उनकी मानें तो डैम में पानी कम करने और क्षतिग्रस्त पिचिंग की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है । इस मामले में युवा कांग्रेस कमेटी के नेता ने बताया कि अगर जल्द ही कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो बांध कभी भी टूट सकता है जिससे दूर दूर तक भारी जानमाल का खतरा होगा।
Follow us on Social Media
Facebook- / crimepatrol.fb
Instagram- / crimepatrol.ig
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: