Fire breaks out in Noida's ESIC hospital | Noida Hospital Fire
Автор: LokmatHindi
Загружено: 2020-01-09
Просмотров: 177
Описание:
उत्तर प्रदेश के नोयडा सेक्टर 24 के ईएसआई अस्पताल की बेसमेंट में इनवर्टर रूम में आग लग गयी..आग के चलते पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं फैल गया जिससे अस्पताल के निदेशक अनीश सिंघल तथा चिकित्सक उषा समेत चार लोग बेहोश हो गए हैं ..अस्पताल में भर्ती मरीजों को वहां से निकाल कर नोएडा जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है..आग के चलते पूरे अस्पताल में भगदड़ की स्थिति हो गयी ..
#esichospital #noidahospitalfire #firebreaksoutinnoida
2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि आग लगने के बाद वहां से निकलने वाले जहरीले धुयें के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आई..इनवर्टर रूम में लगी आग की वजह से वहां रखी बैटरियों में भी आग लग गई, जिसकी वजह से तेजाब वाला जहरीला धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया.. दमकल विभाग..अस्पताल प्रशासन और नोएडा पुलिस ने मिलकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला...अस्पताल में फैले जहरीले धुयें को निकालने के लिए दमकल विभाग को अस्पताल में लगी शीशे की खिड़कियों को तोड़ना पड़ा .. अस्पताल में भर्ती मरीजों को वार्ड रूम से निकाल कर अस्पताल परिसर में सुरक्षित जगह पर रखा गया जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पतालों में पहुचाया गया ..
#fireinhospital #noidanewslatest #firebreaksoutinnoida
नोएडा के ईएसआई अस्पताल में लगी आग के बाद वहां भर्ती मरीजों का कहना है कि अस्पताल में आग बुझाने के लिए सही उपकरण नहीं लगे है और जब बेसमेंट में आग लगी तो इसे बुझाने के लिए लगे उपकरणों ने काम नहीं किया, जिसकी वजह से आग पूरे अस्पताल में फैल गई.
Website: http://www.lokmatnews.in/
Facebook: / lokmatnewshindi
Twitter: / lokmatnewshindi
YouTube: / lokmatnewshindi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: