एक साल से 124 मृत लोगों को मिल रही थी पेंशन |
Автор: Shabd Sanchi Vindhya
Загружено: 2025-12-09
Просмотров: 1062
Описание:
रीवा के गंगेव जनपद पंचायत में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि 24 ग्राम पंचायतों में 124 लोग मृत होने के बावजूद पिछले एक साल से अधिक समय से पेंशन ले रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच में पाया गया कि मृत व्यक्तियों के नाम पोर्टल से हटाने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों की थी, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती और नाम नहीं हटाए। फलस्वरूप मृतकों के खातों में लगातार पेंशन जाती रही थी। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 24 ग्राम पंचायत सचिवों की एक-एक वेतनवृद्धि रोक दी है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी और गलत तरीके से निकाली गई पेंशन की राशि की वसूली भी की जाएगी।
#RewaPensionScam #GangevJanpad #DeadPensionersFraud #MPNews #rewanews #rewamp #mpnews #rewacitynews #GovtSchemeFraud
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: