भागलपुर में बड़ा हादसा और बवाल | ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत | भागवत कथा में प्रसाद को लेकर मारपीट
Автор: NCR SAMACHAR BHAGALPUR
Загружено: 2026-03-09
Просмотров: 52
Описание:
भागलपुर से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। पहली घटना में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक के पास हुआ, जहां जुगाड़ गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी गई और गाड़ी करीब 15 फीट नीचे पानी में जा गिरी।
वहीं दूसरी घटना सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव की है, जहां भागवत कथा के प्रसाद वितरण के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने मिलकर अजय कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
#BhagalpurNews #BhagalpurAccident #BhagalpurCrime #BreakingNews #BiharNews #Sabour #Jagdishpur #MayaganjHospital #BhagalpurToday #HindiNews #LatestNews #NCRSamachar
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: