Karni Mata Temple Deshnok Bikaner | देशनोक करणी माता आरती दर्शन | चुहो का रहस्यमयी मंदिर
Автор: Ashu’s Digital Diaries
Загружено: 2022-06-06
Просмотров: 1118
Описание:
Karni Mata Temple Deshnok Bikaner | देशनोक करणी माता आरती दर्शन | चुहो का रहस्यमयी मंदिर
राजस्थान में बीकानेर से 30 किलोमीटर दूर देशनोक में करणी माता को समर्पित एक हिंदू मंदिर है इसे चूहों का मंदिर भी कहा जाता है | यह मंदिर 25000 काले चूहे और कुछ सफेद चूहों के लिए प्रसिद्ध है जो मंदिर में रहते हैं और पूजनीय भी हैं | इस मंदिर का निर्माण बीकानेर के महाराजा श्री गंगासिंह जी ने राजपूत शैली में लगभग 15 से 20 फीसदी में करवाया था चलिए मैं आप लोगों को मंदिर के अंदर लेचलता हूं और दिखाता हूं |
मंदिर के बारे में और जानकारी देता हूं | मंदिर के मुख्य द्वार पर संगमरमर पर नक़्क़ाशी चांदी के किवाड़ सोने के छत्र और चूहों के प्रसाद के लिए यहां मौजूद चांदी की बड़ी परात भी देखने लायक़ है | श्रद्धालुओं का मानना है कि यह करणी माता साक्षात मां जगदंबा की अवतार थीं अब से लगभग 650 वर्ष पूर्व जिस स्थान पर यह भव्य मंदिर है |
वहां एक गुफा में रहकर मां अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना किया करती थीं यह गुफा आज भी मंदिर के परिसर में ही स्थित है दोस्तों इस मंदिर में शाम के वक्त आया था तो मुझे यहां माता की आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ | बहुत ही भव्य तरीके से यहां पर आरती का आयोजन होता है | मां के ज्योर्तिलीन होने पर उनकी इच्छानुसार उनकी मूर्ति की इस गुफा में स्थापना की गई थी | बताया जाता है कि करणी माता के आशीर्वाद से ही बीकानेर जोधपुर राज्य की स्थापना हुई थी | यहां दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है | ऐसी मान्यता है कि किसी श्रद्धालु को अगर यहां सफेद चूहे के दर्शन होते हैं तो बहुत ही शुभ होता है | पांच बजे मंगल आरती और शाम 7:00 बजे आरती के समय चूहों का जुलूस तो देखने लायक होता है | वर्ष में दो बार नवरात्रों पर इस मंदिर पर विशाल मेला लगता है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पर दर्शन के लिए आते हैं | मां करणी माता मंदिर पहुंचने के लिए बीकानेर से बस टैक्सी जीप आसानी से मिल जाते हैं | जोधपुर रेलवे मार्ग पर स्थित देशनोक रेलवे स्टेशन के पास ही यह मंदिर स्थित हैं | श्रद्धालुओं के रहने के लिए यहां धर्मशालाएं भी हैं | आप लोग देख सकते हैं यह विशाल कंटेनर्स है इसके अंदर चूहो का खाना यहां पर रखा जाता है | जो कि चूहों को दिया जाता है यहां पर हर जगह आपको चूहे की चुहे नजर आएंगे |
दोस्तों वीडियो में दी गई जानकारी अगर आपको अच्छी लगी हो या किसी भी रुप में आपके काम आई हो तो प्लीज मेरे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें |
धन्यवाद
Hitting Like, Share & Subscribe button will be really appreciated.
लाइक, शेयर और सबस्क्राइब बटन को हिट करना वाकई सराहनीय होगा।
U Can also follow me on Facebook & Instagram by below links: -
आप मुझे नीचे दिए गए लिंक से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं: -
/ ashutoshsingh.t
https://instagram.com/asshus4?r=nametag
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: