जयपुर में चेटीचंड की धूम | भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव पर लगेगा विशाल सिंधु मेला | Sindhi Festival
Автор: KBP Times
Загружено: 2026-03-14
Просмотров: 290
Описание:
जयपुर में चेटीचंड की धूम | भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव पर लगेगा विशाल सिंधु मेला | Sindhi Festival
सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड के रूप में 20 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में जयपुर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर जयपुर की ओर से 15 मार्च को आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में शाम 5 बजे से विशाल सिंधु मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में सिंधी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
मेले में भगवान झूलेलाल की अलौकिक झांकी सजाई जाएगी, जिसमें भगवान झूलेलाल झूले पर विराजमान होकर झूलते हुए दिखाई देंगे। पर्वत पर भगवान शिव की झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी। फव्वारों से गिरती पानी की बूंदें और हिलते हुए शेर की झांकी बच्चों और श्रद्धालुओं को रोमांचित करेगी।
इसके साथ ही बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता, और सिंधी संगीत की शानदार प्रस्तुति भी होगी। श्रद्धालुओं के लिए डोडा चटनी, मीठे चावल और छोले का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
जयपुर में आयोजित होने वाला यह सिंधु मेला सिंधी संस्कृति, परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम बनेगा।
#ChetiChand #Jhulelal #SindhiFestival #SindhiCulture #SindhiCommunity #SindhiMela #JhulelalJayanti #JaipurFestival #JaipurNews #KBPTimes #CulturalFestival #SindhiTradition #SindhiEvent #JaipurEvents #ReligiousFestival #HinduFestival #JhulelalBhagwan #SindhiPeople #FestivalInJaipur #SindhiSamaj #SindhiCelebration #JaipurMela #TraditionalFestival #SindhiHeritage #SindhiReligion #Festival2026
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: