RSTV Vishesh – 29 Dec, 2018: ISRO's Manned Mission | मानव यान
Автор: Sansad TV
Загружено: 2018-12-29
Просмотров: 76198
Описание:
2022 में जब...अपने बलबूते तैयार गगनयान... आकाश की अनंत ऊंचाइयों में तैर रहा होगा.... तो करोड़ों भारतीयों के अरमान... बुलंदियों पर होंगे। कड़ी लगन और हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम से आखिरकार ये संभव होगा। भारत जैसे विकासशील देश के लिए दुनिया में अपनी धमक दिखाने के लिए यह जरूरी है। इसके साथ ही, अंतरिक्ष में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ तैयार होता और बढ़ता वैश्विक बाजार हमारा इस्तकबाल कर रहा है...और अब भारत इसके लिए कमर कस चुका है।
जी हां, अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम नए में पंख लगाते हुए...सरकार ने दस हजार करोड़ रुपये के गगनयान कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इस कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष में दो मानवरहित यानों के साथ-साथ एक यान ऐसा भेजने की परिकल्पना है,जिसमें अंतरिक्ष यात्री भी होंगे। इसरो ने अब तक जितने भी अभियानों को अंजाम दिया है, मानव अंतरिक्ष अभियान उनसे एकदम अलग है। जटिलता और महत्वाकांक्षा के लिहाज से ये अबतक के सभी अभियानों से कही ज्यादा चुनौतीपूर्ण है...लेकिन साल दर साल कड़ी मेहनत से इसरो ने मानव अंतरिक्ष अभियान के लिए जरूरी सभी तकनीकी का सफल परीक्षण कर लिया है। विशेष के इस अंक में RSTV की टीम आपको बताएगी गगनयान मिशन को मिली कैबिनेट की मंजूरी पर और इसके खासियत के बारे में.. इसके साथ ही बात करेंगे इस मिशन की चुनौतियों और इसरो के अब तक अंतरिक्ष के सफर के बारे में भी
Anchor – Amrita chaurasiya
Voice Over - Vaibhav Raj Shukla
Production – Raj Yadav
Graphics - Nirdesh, Girish,
Video Editor - Sateesh, Chandan, Shivmohan,
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: