UP की लड़की से दरिंदगी, मर्डर के बाद गाड़ दी लाश!चलती कार से भागी Kanpur Police? मचा बवाल!Crime News
Автор: Crime Tak
Загружено: 2026-03-19
Просмотров: 28422
Описание:
For advertising – Please mail at [email protected]
UP की लड़की से दरिंदगी, मर्डर के बाद गाड़ दी लाश! Kanpur Police को दौड़ाई भीड़, मचा हाहाकर
Kanpur: गंदा काम, मर्डर, गड्ढे में गाड़ दी लड़की की क्या है मिस्ट्री? UP Police,दौड़ा कर की एनकाउंटर
Minor raped and murdered, body buried in ground; main accused Sunny arrested in police encounter
नाबालिग की रेप और हत्या कर जमीन में गाड़ा शव मुख्य आरोपी सनी मुठभेड़ में गिरफ्तार
लापता बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव खेत में दफनाने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात फरार मुख्य आरोपी सनी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गांव से कुछ दूरी पर स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पैदल जा रहे आरोपी को जब पुलिस ने घेरने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
घटना को लेकर बुधवार सुबह से ही पीड़ित परिवार आक्रोशित था और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हुई, लेकिन दोपहर में एक संगठन के पहुंचने से माहौल फिर बिगड़ गया। संगठन से जुड़े लोगों ने परिवार को उकसाया कि जब तक आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं होगी और उन्हें कड़ी सजा नहीं दी जाएगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और पथराव भी किया, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।
एसडीएम सदर अनुभव कुमार ने पीड़ित परिवार को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद, जमीन का पट्टा, आवास और परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिया गया। इसके बाद परिजन शांत हुए और करीब 22 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
एसीपी कृष्णपाल ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन बालिका बकरी चराने गई थी, तभी कमल ने उसे पेड़ से पत्ते तोड़कर लाने के लिए भेजा था। यह बात बालिका के ताऊ ने भी पुष्टि की। इसके बाद कमल अचानक खेत से गायब हो गया और उसी समय से बालिका भी लापता हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, उस दिन कमल और उसका भाई सनी शराब के नशे में भी देखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया और बाद में सबूत मिटाने के लिए बालिका की हत्या कर शव खेत में छिपा दिया।
डॉग स्क्वॉड जब आरोपियों के घर के पीछे बने कमरे तक पहुंचा, तो वहां खेत की मिट्टी के निशान मिले। पुलिस का मानना है कि सनी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। यह भी सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
बालिका के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे कराया गया था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव को गांव लाया गया, जहां परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, उन्हें फांसी की सजा और आर्थिक मदद की मांग की।
#CrimeNews #RapeCase #MurderCase #Encounter #BreakingNews #HindiNews #JusticeForGirl #PoliceEncounter #TrueCrime #IndiaNews #ViralNews #CrimeStory #ashwinisingh #gunahaisabhi #viral #upnews #up #kanpur
About the Channel:
आज वक़्त के जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें आने वाला पल किस शक्ल में हमारे सामने आएगा कोई नहीं जानता। हां....अगर हम कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ़ इतना कि आने वाले पल के क़दमों की आहट को ज़रूर भांप सकते हैं। इसमें CRIME TAK आपकी मदद करेगा। क्राइम की दुनिया की हर छोटी-बड़ी ख़बर CRIME TAK पर
CRIME TAK is here to help and assist you in this regard, by making you aware of all crime related incidents/stories, so that you can be safe.
---------
Follow us on:
Website : https://www.crimetak.in
Crimetak android app :https://play.google.com/store/apps/de...
FB: / crimetakofficial
Twitter: / crimetakbrand
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: