Kisan हित में बड़ा निर्णय | MSP पर चना, मसूर व सरसों खरीद मंजूर !
Автор: Shivraj Singh Chouhan
Загружено: 2026-02-24
Просмотров: 17022
Описание:
आज 11 राज्यों के साथ RKVY और 'कृषि उन्नति योजना' की प्रगति की मैंने समीक्षा की है। असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, हरियाणा क्योंकि ईयर-एंड आ रहा है, इसलिए समय पर जो राशि केंद्र सरकार के द्वारा इन दोनों योजनाओं में दी गई है, वो ठीक से खर्च हो जाए और उसका बेहतर उपयोग किसानों के हित में हो सके।
इसलिए राज्यवार और योजनावार भी, क्योंकि दोनों योजनाओं में मिलाके 18 दोनों 'कृषि उन्नति' और 'RKVY' मिलाके 18 योजनाएं चलती हैं उनकी प्रगति की समीक्षा करके मैंने आग्रह किया है कि पैसा ठीक ढंग से, लेकिन तेज़ी से खर्च करें, ताकि 31 मार्च तक सारी राशि खर्च करके हम किसानों का कल्याण कर सकें, उनके हित में काम कर सकें।
राज्यों ने मुझे भरोसा दिलाया है कि वो तेज़ी से काम करेंगे, जिन राज्यों में अभी खर्च कम हुआ है और समय पर पूरी राशि बेहतर ढंग से किसानों के हित में इन योजनाओं पर खर्च करेंगे।
अलग-अलग राज्यों ने मुझसे, भारत सरकार से, ये रबी सीजन की अलग-अलग फसलें हैं, उनकी खरीदी की स्वीकृति देने का आग्रह किया था उनमें मध्य प्रदेश को चना और मसूर की खरीदी की स्वीकृति दी जा रही है। राजस्थान को भी चना और सरसों खरीदना है, तो उसकी अनुमति भी उनको दी गई है।
चना और सरसों की खरीद गुजरात राज्य में चाही गई है, वो भी हम कर रहे हैं और चने का आग्रह महाराष्ट्र ने भी किया था, तो महाराष्ट्र को भी चने की खरीदी की स्वीकृति दे रहे हैं।
चना, मसूर और सरसों इसकी खरीदी की अनुमति भी मिनिमम सपोर्ट प्राइस पर अलग-अलग राज्यों को दी है ताकि किसानों को उनके उत्पादन का मिनिमम सपोर्ट प्राइस के हिसाब से ठीक दाम मिल सके।
ये ज़रूर राज्यों से आग्रह किया है कि खरीदी को बहुत लंबा न करें, एक निश्चित समय सीमा के भीतर वो खरीदी कर लें, ताकि ठीक समय पर किसान की खरीदी सुनिश्चित हो सके।
खरीदी केंद्र पर्याप्त मात्रा में रखें, खरीदी केंद्र पर ईमानदारी से खरीदी हो, उसकी व्यवस्था करें और किसानों को मिनिमम सुविधाएं जो आवश्यक हैं उसका प्रबंध भी करें।
#shivrajsinghchouhan #agricultureandfarmerswelfare #ruraldevelopment #msp #kisanyojana #kisan #fasal
Subscribe Now: shorturl.at/hCW38 Stay Updated! 🔔
Follow us to stay updated:
► Like us on Facebook: / chouhanshivraj
► Follow us on Twitter: / chouhanshivraj
► Follow us on Instagram: / chouhanshivrajsingh
Official Channel of Union Minister Shri Shivraj Singh Chouhan. This channel provides all relevant information about the official programs, schemes, and plans of Minister Shri Shivraj Singh Chauhan in his role overseeing the Department of Agriculture and Farmers Welfare and the Ministry of Rural Development.
It broadcasts Hon'ble Minister's speeches, bytes, and press conferences too. Stay connected to learn about the latest initiatives aimed at empowering farmers, promoting sustainable agricultural practices, and fostering holistic rural development across India. Subscribe for updates and insights into the transformative efforts led by Shri Shivraj Singh Chouhan.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: