Aisi Lagi Lagan Meera Ho Gayi Magan | ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन| भजन
Автор: Swasti Panthaa
Загружено: 2025-08-15
Просмотров: 10907
Описание:
है आँख वो जो श्याम का दर्शन किया करे
है शीश जो प्रभु चरण में वंदन किया करे
बेकार वो मुख है जो रहे व्यर्थ बातों में
मुख वो है जो हरी नाम का सुमिरन किया करे
हीरे मोती से नहीं शोभा है हाथ की
है हाथ जो भगवान् का पूजन किया करे
मर कर भी अमर नाम है उस जीव का जग में
प्रभु प्रेम में बलिदान जो जीवन किया करे
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी
महलों में पली बन के जोगन चली
मीरा रानी दीवानी कहाने लगी
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं
मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी
कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं
मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी
बैठी संतो के संग रंगी मोहन के रंग
मीरा प्रेमी प्रीतम को मनाने लगी
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी
महलों में पली बन के जोगन चली
मीरा रानी दीवानी कहाने लगी
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
राणा ने विष दिया मानो अमृत पिया
मीरा सागर में सरिता समाने लगी
राणा ने विष दिया मानो अमृत पिया
मीरा सागर में सरिता समाने लगी
दुःख लाखों सहे मुख से गोविन्द कहे
मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी
महलों में पली बन के जोगन चली
मीरा रानी दीवानी कहाने लगी
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन
__________________
"Cover of a famous bhajan originally sung by Anup Jalota, performed by Shri Kishor Dhungana at the Srimad Bhagavat Mahapuran Saptah Gyan Mahayagya, an event organized by the Mishra family in Buddhashanti, Jhapa."
प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटाले गाउनुभएको प्रसिद्ध भजनको कभर, आदरणीय किसोर ढुङ्गानाद्वारा बुद्धशान्ति, झापामा मिश्र परिवारद्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञमा प्रस्तुत गरिएको थियो।
#कृष्ण #meera #bhajan
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: