Harish Rana News: पैसिव यूथेनेशिया क्या होता है? हरीश राणा केस में कैसे दी जाएगी इच्छामृत्यु?
Автор: UP Tak
Загружено: 2026-03-12
Просмотров: 45818
Описание:
13 साल से कोमा में पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से गरिमापूर्ण इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद अब उनके इलाज की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. आखिर पैसिव यूथेनेशिया में डॉक्टर क्या करते हैं? और हरीश राणा के साथ अब आगे क्या होगा? डॉक्टरों के मुताबिक *पैसिव यूथेनेशिया* में मरीज को सीधे मौत नहीं दी जाती. बल्कि वेंटिलेटर, फीडिंग ट्यूब या डायलिसिस जैसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटाकर इलाज रोक दिया जाता है, ताकि मरीज प्राकृतिक तरीके से मृत्यु को प्राप्त हो सके. हरीश राणा का इलाज अब *पैलिएटिव केयर* के सिद्धांतों के अनुसार जारी रहेगा. उनकी देखभाल होगी, दर्द का इलाज किया जाएगा, दवाएं दी जाएंगी और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा. लेकिन अगर उनकी हालत बिगड़ती है तो उन्हें वेंटिलेटर या आईसीयू में नहीं रखा जाएगा. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को खाना भी तुरंत बंद नहीं किया जाता, बल्कि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है और इसका फैसला इलाज कर रही मेडिकल टीम करती है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि हरीश राणा कब तक जिंदा रहेंगे. डॉक्टरों के मुताबिक इसका कोई तय समय नहीं बताया जा सकता. लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे भावुक पहलू यह है कि कभी अपनी ताकत और बॉडी-बिल्डिंग पर गर्व करने वाला 20 साल का लड़का पिछले 13 साल से एक ऐसी नींद में है, जिससे जागना शायद अब संभव नहीं. और उसकी मां आज भी उसी तरह उसके सिर पर हाथ फेरकर उसके जागने का इंतजार कर रही है.
After the Supreme Court allowed dignified euthanasia for *Harish Rana**, a Ghaziabad youth who has been in a coma for 13 years, many questions have emerged about what will happen next and how the process works. According to doctors, **passive euthanasia* does not mean giving a patient an injection to cause death. Instead, life support systems such as ventilators, feeding tubes, or dialysis are withdrawn, allowing the patient to pass away naturally. Harish Rana will continue to receive treatment under the principles of **palliative care**. Doctors will ensure proper care, medicines, pain relief, and hygiene. However, he will not be placed on life support systems. Even if his condition worsens, he will not be shifted to a ventilator or ICU. Doctors also explain that feeding is not stopped immediately. It is gradually reduced, and the medical team decides the appropriate time. Routine tests such as frequent blood tests or X-rays are also not performed in palliative care units.The biggest question now is **how long Harish Rana will survive**. Doctors say there is no fixed timeline because every patient responds differently. But beyond the medical process lies an emotional reality — a once strong 20-year-old bodybuilder has been asleep for 13 years, and beside his hospital bed, his mother still waits, gently touching his head, hoping for a miracle.
#HarishRana, #PassiveEuthanasia, #SupremeCourtIndia, #Ghaziabad, #MedicalEthics, #PalliativeCare, #IndiaNews, #HumanStory, #BreakingNews, #UPTak
---
यूपी की हर खबर अब देखें ही नहीं पढ़ें भी, लॉग-ऑन करें https://www.uptak.in/ पर..
#UPLiveTV #UPTakLIVE #upnews
------------------------------------------------------
About the Channel:
जहां कृष्ण राम की जन्मभूमि है। शिव की अविनाषी काशी है। जहां बुद्ध के महापरिनिर्वाण का कुशीनगर है। मुगलों के साम्राज्य के निशां हैं। जो भूमि है देश के 8 प्रधानमंत्रियों की। ऐसा है ये उत्तर प्रदेश। और उत्तर प्रदेश की ख़बरों का नया ठिकाना है UP Tak।
हम पहुंचेंगे गांव गांव तक। राजनीति की हर हलचल तक। अब नहीं छूटेगी यूपी की कोई ख़बर। क्योंकि आपके मोबाइल में होगा UP Tak
The birthplace of Krishna. The land which saw Ram Rajya. Lord Shiva's ethereal city of Kashi. The most pious confluence of Triveni. The land where Buddha achieved Mahaparinirvana. The land that showcases the most majestic monuments of the Mughal era. The state that has elected 8 Prime Ministers of India - is a country unto itself. UP Tak is a platform where we will get you news from the nook and corners of the state. Gear "UP" for the fastest and the most interesting content on UP Tak
Follow us on:
FB: / uptakofficial
Twitter: / uptakofficial
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: