Super Speciality Sarvesh Healthcity Hisar soon in the service of people
Автор: Pathak Paksh
Загружено: 2022-10-01
Просмотров: 630
Описание:
हरियाणा का अग्रणी मल्टी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल :
सर्वेश हेल्थसिटी का लोकार्पण निकट भविष्य में
हिसार (देवेंद उप्पल)
इस क्षेत्र में सर्वोदय मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल दो दशक से ज्यादा समय से उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। इसकी सफलता के दृष्टिगत डॉ. सरिता कालड़ा और डॉ. उमेश कालड़ा ने राज्य के लोगों को वल्र्ड क्लास मल्टी सुपर स्पेशिलिटी की सुविधाएं देने का स्वप्र देखा जो कि साकार रूप ले चुका है और निकट भविष्य में सेक्टर 14 में स्थापित सर्वेश हेल्थसिटी (एच.के.एस. डी हेल्थ केयर की ईकाई) का जनसेवा के लिए लोकार्पण होगा। 350 बिस्तर का यह अस्पताल उत्तर भारत के अग्रणी अस्पतालों में से एक होगा। संस्थान अपने सामाजिक दायित्व को निभा रहा है और अनेक सामाजिक योजनाओं में योगदान दिया जा रहा है। इस अस्पताल में पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, व दिल्ली के रोगी भी इलाज के लिए पहुंचेंगे। आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू हो जाएगा तो विदेशों से भी मरीज इलाज के लिए यहां पहुंंचेंगे। विश्व का अत्याधुनिक इलाज यहां उपलब्ध होगा।
अस्पताल के प्रशासक हरीश भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में हृदय रोगियों, गंभीर सर्जरी व बच्चों के लिए 75 बिस्तर अलग से विशेष सुविधाओं व उपकरणों से सुसज्जित हर समय तैयार रखे जाएंगे। विभिन्न रोगों की चिकित्सा के लिए 30 से ज्यादा विभाग एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। हर तरह की चिकित्सा सुविधा 24 घंटे जारी रहेगी। अंग प्रत्यारोपण के लिए आवश्यक उपकरण स्थापित किए गए हैं। लेटेस्ट एम.आर.आई, कैथ लैब, न्यूरो सर्जरी सिस्टम लगाए गए हैं। निम्रलिखित विभागों के सेंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित किए गए हैं। कार्डियाक साइंसिज, न्यूरो साइसाइंसिज, इंटरवेंशनल रेडियोलोजी, हिपेटोविलरी साइंस आदि। नई तकनीक के 8 बड़े ऑपरेशन थिएटर स्थापित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त सर्वेश अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी, फिजियोथैरेपी, एन्डोक्रिनोलॉजी, रह्मेटोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसन, साइकियाट्री, आईवीएफ, नवजात शिशु विभाग, चर्म रोग विभाग व दंत चिकित्सा आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
निष्कर्ष में यह कहा जा सकता है कि यह अस्पताल देश के उन गिने-चुने अस्पतालों में से एक होगा जिसमें विश्व स्तर की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। परिसर में लगभग 250 कारों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। जाने-माने न्यूजरोसर्जन डॉ. उमेश कालड़ा इस अस्पताल के डारेक्टर है जो कि सर्वोदय अस्पताल के भी डायरेक्टर हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: