जैन संत आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज का जन्मदिन कुछ इस तरह से मनाया
Автор: AADINATH MEDIA
Загружено: 2025-11-10
Просмотров: 1004
Описание:
जैन संत आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज का जन्मदिन कुछ इस तरह से मनाया
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अग्रसेन परिवार ने अवतरण दिवस पर की गौ माता की सेवा
जयपुर सांगानेर के चित्रकूट मंदिर में विराजित परम प्रभावक दिव्य तपस्वी राष्ट्रसंत आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज के 49वे अवतरण दिवस पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अग्रसेन परिवार ने पिंजरापोल गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर अवतरण दिवस मनाया। इस मौके पर आचार्य श्री ने स्वयं अपने हाथों से गौमाता की सेवा की तथा गायों को चारा व गुड़ खिलाया। इस अवसर पर आचार्य श्री का पूरा संघ उनके साथ मौजूद था, जिन्होंने भी गायों की सेवा की। इस मौके पर आचार्य श्री ने अहिंसा परमो धर्म की बात करते हुए कहा कि पशुधन से हमें दूध-दही आदि मिलता है, जो हमारें जीवन के लिए अति आवश्यक है। इसलिए सरकार को चाहिए कि इनके वद्य को रोका जाए। वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए पशुधन का होना आवश्यक है। साथ ही आचार्य श्री ने कहा प्रत्येक जैन परिवार को अपने घर में एक गाय को पालना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे। सभी ने बारी-बारी से गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया। इस मौके पर समाजसेवी राजीव गाजियाबाद, एडवोकेट महावीर सुरेंद्र जैन, कार्यक्रम संयोजक अंकित ज्योति जैन, अक्षय करिश्मा जैन, राहुल स्वाति जैन, सुमति मोना जैन, अमन जैन कोटखावदा, त्रिलोक चंद जैन, पारस जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: