Is Mod Se Jaate Hain - Bhupinder Singh, Gulzar - Wo Jo Shair Tha
Автор: Pavan Jha
Загружено: 2019-02-06
Просмотров: 5338
Описание:
Is Mod Se Jaate Hain - Bhupinder Singh, Gulzar - Wo Jo Shair Tha
उस मोड पे बैठा हूं
जिस मोड़ से जाती हैं
हर एक तरफ़ राहें
इक रोज़ तो यूं होगा
इस मोड़ पर आकर तुम
रुक जाओगी, कह दोगी
वो कौन सा रस्ता है,
जिस राह पे जाना है
इस मोड़ से जाते हैं कुछ सुस्त कदम रस्ते, कुछ तेज़ कदम राहें
भूपी जी महीन रूमानी लम्हों के गायक हैं और जिस अंदाज़ में अपनी वजनी आवाज़ में इक खास इंटेंसिटी के साथ वो लम्हों की तस्वीर पेश करते हैं तो बकौल शायर गुलज़ार, आवाज़ और खयाल एक हो जाते हैं.. गायक के साथ साथ वो संगीतकार और जबरदस्त गिटारिस्ट भी हैं.
उनके जन्मदिन पर उनके द्वारा संगीतबद्ध और गायी ये खूबसूरत नज़्म पेश है गुलज़ार साब की जो फ़िल्म आँधी में एक बेहद लोकप्रिय गीत के रूप में जानी जाती है, लेकिन यहाँ एक बिल्कुल अलहादा अंदाज़ं में संगीतबद्ध की गई है. भूपी जी के गिटार के साथ उत्तम सिंह जी का वॉयलिन भी इस नज़्म को उदासी की खुशबू के साथ परोसता है. उदासी जिसमें एक उम्मीद भी है और मौसिकी का जादू भी. अस्सी के दशक की शुरुआत में आया ये रेकार्ड ’वो जो शायर था’, अपनी किस्म का पहला गैर-फ़िल्मी काँसेप्ट एल्बम था, जिसमें शायर ने इसे अपने नैरेशन के साथ पेश किया था, भूपी जी की गज़ब की गायकी के साथ, जिसमें ठहराव भी था और शायर की नज़्म को आवाज़ में सजा के खूबसूरती से पेश करने की अदा भी. सुनिये..
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: