लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस के उपनेता Shri Gaurav Gogoi
Автор: INC TV
Загружено: 2026-03-10
Просмотров: 133
Описание:
नबाम रेबिया बनाम डिप्टी स्पीकर केस के विषय में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जो भी स्पीकर की चेयर पर बैठता है, वो न्यूट्रल होगा।
आर्टिकल 96 में लिखा है- The speaker and Deputy speaker not to decide while a resolution for his removal from office under his consideration.
⦿ मैं पूछना चाहता हूं कि स्पीकर ने पैनल ऑफ चेयरपर्सन बनाया, जिसमें कई चेयरपर्सन हैं, तो चेयर पर कौन से चेयपर्सन बैठेंगे ये कैसे तय हुआ?
⦿ ये किसने तय किया की जगदंबिका पाल जी चेयर पर बैठेंगे? नियम के अनुसार ये सदन तय करता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है
⦿ इस सदन में पहले भी 3 बार अविश्वास प्रस्ताव आया है। जब सदन में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है तो डिप्टी स्पीकर चेयर पर बैठते हैं। आज विपक्ष के 200 से ज्यादा सांसद होने के बाद भी डिप्टी स्पीकर नहीं हैं
⦿ इस सदन में माइक भी एक अस्त्र बन गया है, जिसे सुविधा के रूप से सत्ता पक्ष को दिया जाता है और विपक्ष को नहीं मिलता। इस सदन में लोकतंत्र पर सदन की मर्यादाओं का उलंघन हो रहा है
⦿ हम स्पीकर के खिलाफ लाए गए इस मोशन को लाकर खुश नहीं हैं, लेकिन सदन की मर्यादाओं को बचाना हमारा धर्म है
⦿ अंबेडकर जी ने सदन के संचालन में लोकसभा अध्यक्ष के दायरे के बारे में कहा- Constitutional morality demands impartiality. The speaker is not the voice of government but the custodian of the rights entire house.
⦿ जब नेता विपक्ष राष्ट्रपति जी के भाषण पर बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्हें 20 बार टोका गया
⦿ जब भी पार्लियामेंट्री रिकॉर्ड्स पर रिसर्च होगी, तो पता चलेगा कि सबसे ज्यादा टोकने वाले पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू जी रहे हैं
⦿ अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में एक इंवेस्टिगेशन चल रहा है, जिसमें भारत के बड़े उद्योगपति का नाम है और भारत के एक मंत्री का नाम है। ऐसे में इस मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं होती है?
⦿ नेता विपक्ष ने पूछा था- भारत और अमेरिका की ट्रेड डील से देश को क्या मिला? भारत के बाजार और एग्रीकल्चर सेक्टर को अमेरिका के लिए क्यों खोल दिया गया?
⦿ जब नेता विपक्ष ने सदन में नरवणे जी की किताब के बारे में कहा, तो सत्ता पक्ष के लोग खड़े हो गए। नेता विपक्ष देश की सुरक्षा के मामले में कुछ गंभीर बात रखना चाहते थे। क्या उनकी बात का कोई महत्व नहीं है?
: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस के उपनेता Shri Gaurav Gogoi
Social media platforms of INC TV
Facebook
/ inctelevision
Twitter
/ inc_television
Instagram
/ inc_television
You Tube
/ inctv
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: