BHAIRAV
Автор: MEHAR CINE MUSIC
Загружено: 2026-01-08
Просмотров: 58615
Описание:
BHAIRAV | GURMEET SINGH | OFFICIAL VIDEO | INDIAN ARMY
Dedicated to our Fearless BHAIRAV of THE INDIAN ARMY
Inspiration: Jitender Singh Bhairav
Lyrics, Composition & Singer : Gurmeet Singh
Music Arrangement : Viju & Dipta
Mix & Master: Siddheshwar Banerjee
Studio: Vibrations, Kolkata
भैरव
विराट है, विशाल है, तू भैरव महाकाल है
हाथ में त्रिशूल धरे, तांडव विक्राल है
काल का कोलाहल तेरे डमरू की ताल है
धर्म की रक्षा करे, देश की तू ढाल है
रुद्र का अवतार है तू, वीरता का सार है
शत्रुओं के घेरे में तू सिंह की दहाड़ है
वज्र की भुजाओं से विनाश का प्रहार है
जो गर्जना से मार दे, ऐसी तू हुँकार है
शिवाजी की ललकार है, गुरु गोबिंद की जयकार है
जो बीचों-बीच फाड़ दे, वो राणा की तलवार है
तू शक्ति है, तू शौर्य है, तू दुष्ट का संहार है
तू अंतिम विकल्प है, तू आर तू ही पार है
मार–मार कर संहार पापियों के झुंड तु।
माल अब गले में डाल, काट–काट मुंड तु।
उद्दण्ड जो घमंड का दे धरा में गाड़ तु।
अधर्म की चिता पे कर भस्म का त्यौहार तु।
काल का भी काल बन, भय को कर दे खंड तु।
पाप की अँधेरी रात चीर कर प्रचंड तु।
खप्पर में रक्त भर, तु प्रलय का नाद कर।
तु तांडव विध्वंस कर, अब न कोई वाद कर।
भैरव-कपाल पर प्रलय-त्रिनेत्र जब है जागता
विनाश भय से भीत शत्रु काँप रण से भागता
भैरव जटाओं की लपट में वेग है महा-ज्वाल सा
भैरव कदम की ढाक में महाकम्प है भूचाल सा
तू आदि है, तू अंत है, अनंत के भी पार है
तू स्रोत है, तू धार है, आरंभ का आधार है
जो भस्म तुझपे है रमी वही भैरव का सार है
जो भस्म कर दे भय को ही, कभी न उसकी हार है
विराट है, विशाल है, तू भैरव महाकाल है
हाथ में त्रिशूल धरे, तांडव विक्राल है
काल का कोलाहल तेरे डमरू की ताल है
धर्म की रक्षा करे, देश की तू ढाल है
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: