मुंबई में मनचले की दरिंदगी पर भारी पड़ी युवती की हिम्मत
Автор: Sangathan Bharat News
Загружено: 2026-02-03
Просмотров: 6922
Описание:
महानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने दरिंदगी का शिकार बनने के बजाय साहस दिखाकर न केवल खुद को बचाया, बल्कि आरोपी को सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया।
बीते शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दिंडोशी के संतोष नगर नाले इलाके में 20 वर्षीय युवती घर लौट रही थी। इसी दौरान 44 वर्षीय आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर अश्लील हरकत की। युवती ने डरने के बजाय हिम्मत दिखाई और आरोपी का हाथ दांत से काट लिया। शोर मचाने पर लोग जमा हुए, हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
घटना के बाद युवती ने दिंडोशी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन कर करीब 165 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। मात्र 48 घंटे में आरोपी संतोष कन्हैया लाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह घटना न सिर्फ युवती की बहादुरी की मिसाल है, बल्कि मुंबई पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई को भी दर्शाती है।
दिंडोशी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र शिंदे ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में तत्काल व कड़ी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की हिम्मत और समय पर की गई शिकायत से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करना संभव हो सका।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: