ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

RBSE Class 4 Hindi | अध्याय 4 – साइकिल | हिंदी सुमन | Class 4 Hindi - भाग 3

RajasthanBoard

Class4

कक्षा4

HindiSuman

हिंदीसुमन

Chapter4

अध्याय4

Cycle

साइकिल

BalShiksha

पढ़ाई

शैक्षणिकवीडियो

हिंदीपाठ

कक्षा4हिंदी

पाठ्यक्रम

हिंदीमाध्यम

RajasthanBoardHindi

Class4Learning

HindiChapter4

StudyTips

राजस्थान_बोर्ड_हिंदी

Chapter4Hindi

कक्षा4_पाठ

बालशिक्षा_कक्षा4

KidsLearning

HindiStory

पाठ्यक्रम_कक्षा4

RajasthanEducation

Class4HindiChapter

CycleStory

HindiLearning

कक्षा4बालशिक्षा

OnlineLearningHindi

कक्षा4_हिंदी_सुमन

Автор: Paathmala

Загружено: 2025-10-12

Просмотров: 66

Описание: आओं बात करें -
1. साइकिल को अकेली सवारी क्यों कहा गया है?
2. साइकिल चलाने से हमें कौन-कौनसे लाभ होते हैं?
3. साइकिल को सबसे सस्ती और भरोसेमंद सवारी क्यों कहा गया है?
4. आपके क्षेत्र में साइकिल को सबसे ज्यादा किस काम के लिए उपयोग किया जाता है?
5. पहले लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा किन - किन साधनों से करते थे, पता करके बताइए?
6. साइकिल का पर्यावरण से क्या संबंध है?
सोचो और लिखो-
(क) निम्नलिखित प्रश्नों में सही उत्तर चुनिए
1. साइकिल को चलाने के लिए सबसे जरूरी क्या है?
(अ) तेल
(ब) हवा
(स) बैटरी
(द) पानी
2. साइकिल की घंटी कैसी लगती है?
(अ) प्यार भरी चेतावनी
(ब) तेज आवाज
(स) डराने वाली आवाज
(द) संगीत की धुन
(ख) निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर सही - गलत का निशान लगाइए।
1. साइकिल का कोई चालक नहीं होता।
2. साइकिल केवल बच्चों के लिए होती है।
3. साइकिल से पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है।
4. साइकिल चलाते समय हवा आपके साथ चलती है।
(ग) निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान पर सही शब्द का चयन करके लिखिए।
1. साइकिल सबसे सस्ती और सवारी है। (भरोसेमंद/भारी)
2. साइकिल के पहिए को छूते हैं। (धरती/आकाश)
(घ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
1. साइकिल चलाने पर या उस पर बैठने का आनंद लेते समय आपको क्या-क्या महसूस होता है?
2. साइकिल को इंसान का साथी क्यों कहा गया है?
3. साइकिल की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए चार - पाँच वाक्य लिखें।
मेरी बात सबकी बात -
1. अपने दोस्तों और परिवार से पूछें कि क्या उन्हें साइकिल पसंद है? यदि हाँ तो क्यों? उनके जवाब लिखें।
2. क्या आपको साइकिल चलाना आता है ?
3. आपने साइकिल चलाना कैसे सीखा ?
4. साइकिल से जुड़ी हुई अपनी यादें बताइए ?
5. क्या आपकी भाषा में यातायात के साधनों से संबंधित कोई गीत या कविता प्रचलित है ? यदि हाँ, तो उसे बताइए।
नीचे दी गई तालिका में लिखिए कि आप इन जगहों की यात्रा किस साधन से करना चाहेंगे -
जगह साधन
खेत पर
मेले में
स्कूल में
भरतपुर
दिल्ली
अंडमान निकोबार
समुद्र में
अंतरिक्ष में
नीचे दिए गए साइकिल के चित्र में विभिन्न हिस्सों के नाम खंड में लिखिए -
भाषा की बात
आइए जानते हैं -
संज्ञा - जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जाति या भाव का नाम बताते हैं, उन्हें संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण -राम, दिल्ली, किताब, खुशी।
सर्वनाम - जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
उदाहरण - वह, तुम, हम, ये।
(क) नीचे दिए गए गद्यांश में से संज्ञा और सर्वनाम शब्दों को छाँटकर लिखें।
प्रिंस को उसके जन्मदिन पर एक नई साइकिल मिली। वह बहुत खुश था। सुबह होते ही वह साइकिल लेकर पार्क चला गया। वहाँ उसके दोस्त भी आए। उन्होंने प्रिंस की साइकिल देखी और कहा, "यह कितनी सुंदर है!" प्रिंस ने सबको साइकिल चलाने दी। वे सब बहुत खुश थे।
संज्ञा.. सर्वनाम
आइए जानते हैं -
(क) क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध होता है उसे काल कहते हैं। काल तीन प्रकार के होते हैं-
1. वर्तमान काल जो क्रिया अभी हो रही है। (जैसे - ऊषा विद्यालय जा रही है।)
2. भूतकाल जो क्रिया पहले हो चुकी हो। (जैसे - ऊषा विद्यालय गई थी।)
3. भविष्य काल जो क्रिया आगे होगी। (जैसे - ऊषा विद्यालय जाएगी।)
(ख) नीचे दिए गए गद्यांश में से काल के आधार पर वाक्यों को छाँटकर लिखिए -
सरिता रोज सुबह जल्दी उठती है। वह बगीचे में खेलती है। कल वह नदी के किनारे गई। वहाँ उसने कागज की नाव तैराई। उसे बहुत मजा आया। अगले रविवार वह चिड़ियाघर जाएगी।
वर्तमान काल भूतकाल भविष्य काल
आओ रचना करें -
1. कवि बनो - साइकिल पर दो से चार पंक्तियों की कविता बनाओ और अपने दोस्तो को सुनाओ
2. कहानीकार बनो - 'अगर मेरी साइकिल बोल सकती' विषय पर एक छोटी कहानी लिखें।
साइकिल मेरी प्यारी, ले चले हर सवारी,
सवेरे उठूँ मैं खुशी से, साइकिल से खेलूँ सारी।
पार्क हो या मैदान, घूमूँ मैं हर स्थान,
साइकिल संग दोस्त मेरे, खुशियाँ भरें हर क्षण।
एक दिन मेरी साइकिल ने अचानक बोला, "चलो आज पार्क चलते हैं!"
मैं हैरान रह गया। उसने कहा, "तुम हमेशा मुझे धूल में छोड़ देते हो, मुझे भी सफाई चाहिए।"
मैंने तुरंत उसे धोकर पॉलिश की।
पार्क में साइकिल ने खुशी से कहा, "अब मैं तैयार हूँ, चलो तेज़ दौड़ लगाते हैं!"
उस दिन मुझे महसूस हुआ कि मेरी साइकिल भी मेरी दोस्त बन सकती है।
पढ़ने के लिए -
चिड़िया और साइकिल
चिड़िया चढ़ी गर्व से ऐंठी
साइकिल के हैंडल पर बैठी
बोली मैं भी सैर करूँगी
गड्ढ़ों से अब नहीं डरूँगी
मजा नहीं उड़ने में आता
साइकिल के पैडल से नाता
रवि प्रकाश
शिक्षक निर्देश - व्याकरण प्रकरण की समझ विकसित करने हेतु शिक्षक विद्यार्थियों के साथ चर्चाकर आवश्यकतानुसार सहयोग करें।

RajasthanBoard,Class4,कक्षा4,HindiSuman,हिंदीसुमन,Chapter4,अध्याय4,Cycle,साइकिल,BalShiksha,पढ़ाई,शैक्षणिकवीडियो,हिंदीपाठ,कक्षा4हिंदी,पाठ्यक्रम,हिंदीमाध्यम,RajasthanBoardHindi,Class4Learning,HindiChapter4,StudyTips,राजस्थान_बोर्ड_हिंदी,Chapter4Hindi,कक्षा4_पाठ,बालशिक्षा_कक्षा4,KidsLearning,HindiStory,पाठ्यक्रम_कक्षा4,RajasthanEducation,Class4HindiChapter,CycleStory,HindiLearning,कक्षा4बालशिक्षा,OnlineLearningHindi,कक्षा4_हिंदी_सुमन

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
RBSE Class 4 Hindi | अध्याय 4 – साइकिल | हिंदी सुमन | Class 4 Hindi - भाग 3

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]