Diagnostic Pelvic Laparoscopy (Hindi) – CIMS Hospital
Автор: Marengo CIMS Hospital
Загружено: 2021-02-03
Просмотров: 70528
Описание:
डायग्नोस्टिक पैल्विक लेप्रोस्कोपी - सिम्स हॉस्पिटल
यह वीडियो पैल्विक लेप्रोस्कोपी की प्रक्रिया को दर्शाता है, जोकि एक मिनीमाली इंवेसीव प्रक्रिया है क्योंकि यह त्वचा में केवल छोटे छोटे चीरों को करके की जाती है। इसका उपयोग अक्सर ऐसी चिकित्सा स्थितियों का निदान करने के लिए किया जाता है जो एक महिला के प्रजनन अंगों में मौजूद हो सकती हैं। परंपरागत रूप से, कुछ स्थितियों में, डॉक्टरों को अंगों को देखने और निदान करने के लिए एक महिला का पेट खोलना पड़ता है। पैल्विक (श्रोणि) क्षेत्र में गर्भाशय, अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब और अन्य अंगों को प्रभावित करने वाली स्थितियों का निदान और उपचार करने के लिए डॉक्टर पैल्विक लैप्रोस्कोपी का उपयोग कर सकते हैं। मिनीमाली इंवेसीव प्रक्रियाओं में अक्सर पुनः प्राप्ति की अवधि छोटी होती है और ओपन सर्जरी (ऑपरेशन / शल्य क्रिया) की तुलना में ये प्रक्रियाएं अधिक आरामदायक होती हैं, उनमें रक्त की कम हानि होती है और सर्जरी के बाद का दर्द कम होता है।
www.cims.org
Medical Animation Copyright© 2015 Nucleus Medical Media, All rights reserved
https://www.nucleusmedicalmedia.com/n...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: