Mojtaba Khamenei: MORNING WALK ने बचा ली Mojtaba Khamenei की जान! | Khamenei | Trump | Netanyahu
Автор: ABPLIVE
Загружено: 2026-03-18
Просмотров: 30470
Описание:
ईरान के नए Supreme Leader मोजतबा खामेनेई को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ ही सेकेंड के अंतर से मौत से बच गए। अगर उस दिन वह अपने घर के बगीचे में टहलने के लिए बाहर नहीं निकले होते, तो संभव है कि वह भी अपने पिता अली खामेनेई और परिवार के अन्य सदस्यों की तरह मारे जाते। एक leaked audio में इस पूरे घटनाक्रम का दावा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को Israel और America ने मिलकर एक बड़ा missile attack किया था। इसी हमले में पूर्व Supreme Leader अली खामेनेई की मौत हो गई थी। उसी हमले में मोजतबा खामेनेई भी target पर थे, लेकिन attack से कुछ मिनट पहले ही वह घर से बाहर निकल गए थे। यही वजह रही कि वह बाल-बाल बच निकले। फिलहाल उनकी exact location अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि जब Israeli ‘Blue Sparrow’ ballistic missiles ने सुबह करीब 9:32 बजे उनके residential complex को निशाना बनाया, उससे ठीक पहले मोजतबा किसी काम से बाहर चले गए थे। ‘The Telegraph’ को मिले leaked audio के मुताबिक यह हमला बेहद सटीक तरीके से plan किया गया था और इसका मकसद पूरे leadership network को खत्म करना था।
इस audio में पूर्व Supreme Leader के office के protocol chief मजाहिर हुसैनी का भाषण भी सामने आया है। उन्होंने senior clerics और IRGC commanders को संबोधित करते हुए बताया कि इस हमले में मोजतबा खामेनेई भी target थे। हालांकि वह उस वक्त इमारत के अंदर नहीं थे, जिससे उनकी जान बच गई।
ऑडियो के अनुसार, इस हमले में मोजतबा के पैर में चोट आई, जबकि उनकी पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साले का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खामेनेई के military bureau के प्रमुख मोहम्मद शिराज़ी का शव भी टुकड़ों में मिला। 12 मार्च को Tehran के Golhak इलाके में हुई एक बैठक में इन घटनाओं का जिक्र किया गया।
दरअसल मोजतबा खामेनेई अपने पिता के साथ Tehran के उसी high-security complex में रहते थे, जहां religious hall और family residences भी मौजूद थे। 28 फरवरी को जब यह हमला हुआ, उस समय अली खामेनेई और कई senior security officials वहां एक बैठक में मौजूद थे।
इस हमले में IRGC chief मोहम्मद पाकपुर, Iran के Defence Minister अजीज नासिरजादेह और अली खामेनेई समेत कई बड़े चेहरे मारे गए। हुसैनी के मुताबिक, यह “किस्मत” थी कि मोजतबा उस समय बाहर थे और जैसे ही वह ऊपर की मंजिल की ओर बढ़ रहे थे, उसी वक्त missile strike हुआ। इस दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई।
हेल्थ को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार मोजतबा खामेनेई को केवल मामूली चोट लगी है। उन पर मलबा गिरा, लेकिन वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। बताया गया कि attack complex के कई हिस्सों पर एक साथ किया गया था और Supreme Leader के residence को खास तौर पर target किया गया, जहां तीन missiles दागी गईं।
#abplive #mojtabakhamenei #iranwar #trump #netanyahu #middleeastcrisis #warnews #breakingnews
mojtaba khamenei news, iran supreme leader 2026, trump comments iran, netanyahu war impact, middle east crisis, iran war leadership, war rumors, geopolitical tension, trending news, breaking news, international relations, missile strike survival
#ABPLIVE #ABPLIVEChannel
Subscribe to ABPLIVE: / @abp_live
About Channel:
ABPLIVE एक समाचार चैनल है जो नवीनतम शीर्ष समाचारों, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति और कई और अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
ABPLIVE is a news hub which provides you with the comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News Hindi.
ABPLIVE is a popular Hindi News Channel made its debut as STAR News in March 2004 and was rebranded to ABP News from 1st June 2012.
The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' - the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.
ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms commands the attention of 48 million Indians weekly.
Watch Live on https://abplive.com/live-tv
ABP Hindi: https://abplive.com/
ABP English: https://news.abplive.com/
Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l...
Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de...
Social Media Handles:
Instagram: / abpnewstv
Facebook: / abpnews
Twitter: / abpnews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: