“नशा मुक्ति” विषय पर एक प्रेरक संगोष्ठी
Автор: Santosh Kumar Singh
Загружено: 2026-02-22
Просмотров: 273
Описание:
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर सत्र 2025–26 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सैदाबाद द्वारा “नशा मुक्ति” विषय पर एक प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।
📅 दिनांक : 23 फरवरी 2026
⏰ समय : दोपहर 11:30 बजे
📍 स्थान : महावीर सुमित्रा महिला महाविद्यालय, बाजहा मिश्रान, सैदाबाद
मुख्य वक्ता: डॉ. जी. एस. तोमर – संक्षिप्त परिचय
डॉ. जी. एस. तोमर आयुर्वेद एवं समन्वित चिकित्सा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं चिकित्सक हैं। वे वर्तमान में संस्थापक अध्यक्ष – विश्व आयुर्वेद मिशन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – आरोग्य भारती के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
वे डाइरेक्टर (आयुष रिसर्च), इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड स्टेटिस्टिक्स, कानपुर तथा विजिटिंग प्रोफेसर – गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर से संबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त वे आयुष-एनटीईपी कोलेबोरेशन तकनीकी समूह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य भी हैं।
पूर्व दायित्व
पूर्व प्राचार्य – राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय हण्डिया
पूर्व डीन – फ़ैकल्टी ऑफ आयुर्वेद एण्ड यूनानी मेडिसिन, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
पूर्व सीआरएवी गुरु – राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार
पूर्व एडजंक्ट प्रोफेसर – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
शैक्षणिक योग्यता
बीएएमएस (गोल्ड मेडलिस्ट), एम.डी. (आयुर्वेद), पीएच.डी. (बीएचयू), एम.डी. (Medicina Alternativa, डेनमार्क), एफआईएसएम, एफआरएवी, एफएसआईआईपी, एफएमए (स्पेन)
विशेषज्ञता
डॉ. तोमर एक अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक हैं, जो लिवर रोग, गठिया, डायबिटीज़, कैंसर, दमा, उच्च रक्तचाप, मोटापा एवं जटिल/पुराने रोगों के उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं।
शोध एवं योगदान
200 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित
दर्जनों पुस्तकों, पत्रिकाओं एवं स्मारिकाओं का लेखन/प्रकाशन
20 पीएचडी शोधार्थियों का निर्देशन
कोविड-19 कालखंड में 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जागरूकता व्याख्यान
सम्मान एवं पुरस्कार
चार संस्थाओं द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
धन्वन्तरि सम्मान
अमेरिकन इंटेलेक्चुअल सोसायटी, न्यूयॉर्क से “20वीं सदी का स्कॉलर अवार्ड”
प्रयाग गौरव सम्मान
काव्य प्रतिष्ठा सम्मान
एएमए एक्सीलेंस अवार्ड (अखिल भारतीय मैनेजमेंट एसोसिएशन)
रोटरी क्लब द्वारा मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड
डॉ. जी. एस. तोमर का व्यापक अनुभव, शोध योगदान एवं सामाजिक स्वास्थ्य अभियानों में सक्रिय भागीदारी “नशा मुक्ति” विषयक संगोष्ठी को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बनाएगी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: