Kanpur Lamborgini Case : कानपुर में लोगों पर लैंबॉर्गिनी चढ़ाने वाले मामले में पुलिस पर तगड़ा एक्शन!
Автор: UP Tak
Загружено: 2026-02-09
Просмотров: 2239
Описание:
Kanpur Lamborgini Case : रविवार को एक वीडिया सामने आता है..वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का..जहां रुतबे का..रईसी का ख़तरनाक मेल रफ्तार का कहर बनकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर टूट पड़ा..एक रईसज़ादे की लग्ज़री लैंबॉर्गिनी कार लोगों को रौंदते हुए चलती रही..कुछ ही सेकेंड्स में वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया..लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नज़ारा थाने के अंदर देखने को मिला..हादसे के बाद जिस तरह से आरोपी को कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया, उसने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए..हादसे के बाद पुलिस जब कार को थाने लेकर पहुंची, तो वहां का नज़ारा और भी चौंकाने वाला था..वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में लग्ज़री कार पर कवर डलवाया जा रहा है..यही नहीं, आरोपी के पर्सनल बॉडीगार्ड और बाउंसर थाने के अंदर गाड़ी के पास खड़े होकर उसकी रखवाली करते नजर आए..पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बाउंसरों ने उनके साथ अभद्रता की और ये सब कुछ पुलिस के सामने हुआ..वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग गाड़ी पर कवर डालने का विरोध कर रहे हैं और बाउंसरों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस इसको लेकर एक शब्द भी नहीं बोल रही है..सबसे ज़्यादा हैरानी वाली बात तो मामले में ये थी कि जो एफआईआर पहले दर्ज की गई थी उसमें आरोपी शिवम का नाम ही नहीं था..एफआईआर में चालक वाले कॉलम में सिर्फ अज्ञात चालक लिखा हुआ था..जब हंगामा कटा..तो बाद में शिवम का नाम एफआईआर में जोड़ा गया..अब इस मामले में इतना कुछ हो जाने के बाद पुलिस पर गाज गिरी है और ये गाज किसी और पर नहीं बल्कि ग्वालटोली के थाना अध्यक्ष पर गिरी है..आपको बता दें कि मामले के तूल पकड़ने के बाद कमिश्नर ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर थाना अध्यक्ष को लाइन हाज़िर कर दिया है..
On Sunday, a video surfaced from Kanpur, Uttar Pradesh, where a high-ranking, high-speed car, driven by a wealthy man, plowed into people standing on the roadside. A wealthy man's luxury Lamborghini car continued to run over people, creating chaos within seconds. But an even more shocking scene unfolded inside the police station. The alleged VIP treatment given to the accused after the accident raised serious questions about the police's role. When the police arrived at the police station after the accident, the scene was even more shocking. The viral video clearly shows the luxury car being covered in police presence. Furthermore, the accused's personal bodyguards and bouncers were seen standing near the car inside the police station, guarding it. The victim's family alleges that when they protested, the bouncers misbehaved with them. This incident happened in front of the police. The video clearly shows locals protesting the vehicle cover and trying to stop the bouncers, but the police are silent on the matter. The most surprising thing about the case was that the accused, Shivam, was not even named in the FIR that was initially filed. The driver's column in the FIR only listed an unknown driver. After the uproar subsided, Shivam's name was added to the FIR. Now, after so much has happened in this case, the police have come under fire, and this wrath has fallen on none other than the Gwaltoli police station chief. Let us tell you that after the matter escalated, the Commissioner of Police has placed the station chief on the line for prima facie negligence.
#kanpurlamborghinicase #kanpurlamborghinicaseupdates #lamborghinicasekanpur #kanpurnews #lamborghinihitandruncasekanpur #upnews
#UPT002
#P_Gau
यूपी की हर खबर अब देखें ही नहीं पढ़ें भी, लॉग-ऑन करें https://www.uptak.in/ पर..
#UPLiveTV #UPTakLIVE #upnews
------------------------------------------------------
About the Channel:
जहां कृष्ण राम की जन्मभूमि है। शिव की अविनाषी काशी है। जहां बुद्ध के महापरिनिर्वाण का कुशीनगर है। मुगलों के साम्राज्य के निशां हैं। जो भूमि है देश के 8 प्रधानमंत्रियों की। ऐसा है ये उत्तर प्रदेश। और उत्तर प्रदेश की ख़बरों का नया ठिकाना है UP Tak।
हम पहुंचेंगे गांव गांव तक। राजनीति की हर हलचल तक। अब नहीं छूटेगी यूपी की कोई ख़बर। क्योंकि आपके मोबाइल में होगा UP Tak
The birthplace of Krishna. The land which saw Ram Rajya. Lord Shiva's ethereal city of Kashi. The most pious confluence of Triveni. The land where Buddha achieved Mahaparinirvana. The land that showcases the most majestic monuments of the Mughal era. The state that has elected 8 Prime Ministers of India - is a country unto itself. UP Tak is a platform where we will get you news from the nook and corners of the state. Gear "UP" for the fastest and the most interesting content on UP Tak
Follow us on:
FB: / uptakofficial
Twitter: / uptakofficial
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: