पीलीभीत में आज 69 हजार श्रमिकों को मिला काम, डीएम आलोक कुमार ने खुद किया श्रमदान!
Автор: AHN MEDIA
Загружено: 2026-10-12
Просмотров: 276
Описание:
पीलीभीत में 720 ग्राम पंचायतों में रोजगार अभियान, 69 हजार श्रमिकों को मिला काम, डीएम आलोक कुमार ने खुद किया श्रमदान!
पीलीभीत से ग्रामीणों के रोजगार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जनपद में विशेष रोजगार सृजन दिवस के तहत सभी 720 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया गया, जिसमें 69 हजार श्रमिकों को काम दिए जाने की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई है।
दरअसल, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत मरौरी विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरिया नवदिया में विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यस्थल पर पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और स्वयं श्रमदान कर श्रम की महत्ता तथा सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए, श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित हो और उनके कौशल विकास एवं प्रशिक्षण को भी बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ने से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।
वहीं, अभियान के नोडल अधिकारी डीसी वीबी जीरामजी के अनुसार, जनपद की सभी 720 ग्राम पंचायतों में इस अभियान के तहत 69 हजार श्रमिकों को काम दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी,सतीश कुमार मिश्रा डीसी मनरेगा हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और ग्रामीण मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि इस अभियान के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को किस हद तक निरंतर बढ़ाया जा सकेगा।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: