Iran Attack on Israel : अमेरिका नहीं ईरान तय करेगा कब खत्म होगा युद्ध? | Khamenei | Trump | Top News
Автор: News18 MP Chhattisgarh
Загружено: 2026-03-10
Просмотров: 8986
Описание:
Iran Attack on Israel : अमेरिका नहीं ईरान तय करेगा कब खत्म होगा युद्ध? | Khamenei | Trump | Top News
#iranamericawar #iranamericawar #iranattack #israel #america #latestnews #topnews #hindinews #latestnews #alikhamenei #benjaminnetanyahu
अमेरिका नहीं ईरान तय करेगा युद्ध कब खत्म होगा...एक लीटर भी तेल नहीं होगा सप्लाई...ईरान नहीं करेगा समर्पण...लंबा चलेगा युद्ध...नमस्कार मैं हूं...ग्यारह दिन से जारी युद्ध की लपटे अब तक कई देशों तक पहुंच चुकी है...प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस युद्ध का असर कई देशों पर पड़ रहा है और इससे भारत भी अछूता नहीं है...युद्ध के दुनिया पर पड़ रहे प्रभाव की भी बात करेंगे उससे पहले आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव अब भी बरकरार है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 11वां दिन है। जंग दिन पर दिन और भीषण होती जा रही है। दोनों ओर से एक दूसरे के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर लगातार हमले हो रहे हैं। रविवार को ईरान की ओर इजरायल के कई शहरों पर मिसाइलें दागी गई। जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट और आसपास के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। IDF ने ईरानी सेना के F-16 विमान को मार गिराने का दावा किया है...आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) के अनुसार, इजरायल के हमले में ईरान का एक F-16 विमान पूरी तरह तबाह हो गया। इसके अलावा तेहरान में बड़ा हमला हुआ, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत की खबर है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हमलों से अब तक ईरान में 1,332 लोगों की जान जा चुकी है...IDF ने ईरानी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि ईरान से एक नया बैलिस्टिक मिसाइल हमला लॉन्च किया गया था। यह मिसाइल उत्तरी इजरायल के एक खुले इलाके में गिरी। आधी रात के बाद हुए इस 10वें हमले में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। वेस्टर्न गैलिली क्षेत्र में सायरन बजाए गए थे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। दूसरी ओर, ईरान ने खाड़ी देशों पर अपना हमला तेज कर दिया है।...ईरान ने एक बार फिर अपने मित्र देशों दुबई, कुवैत और बहरीन में मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं। जॉर्डन ने दावा किया है कि उसने 100 से अधिक ईरानी हमलों को नाकाम किया या रोका है। तुर्की ने भी ईरान को मिसाइल हमलों के खिलाफ चेतावनी जारी की है...लेकिन ईरान इस पर नरम होने के मूड में नहीं है क्योंकि अब तेल आपूर्ति भी बाधित हो रही है...ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बंद किया तो पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया. तेल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है. ग्लोबल मार्केट में ऐसा भूचाल आया कि कच्चे तेल की कीमतें देखते ही देखते रॉकेट बन गईं. सोमवार को बाजार खुलते ही ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में एक समय 29% तक का जबरदस्त उछाल देखा गया, जिसने वॉशिंगटन से लेकर लंदन और पेरिस तक हड़कंप मचा दिया.
Iran, not America, will decide when the war will end...Not even a liter of oil will be supplied...Iran will not surrender...The war will last long...Hello, this is me...The flames of the war that has been going on for eleven days have reached many countries...Directly or indirectly, this war is affecting many countries, and India is no exception...Before we discuss the war's impact on the world, let me tell you that tensions in the Middle East still persist. Today is the 11th day of the ongoing war between the United States, Israel, and Iran. The fighting is becoming more fierce by the day. Both sides are continuously attacking each other's military bases. On Sunday, missiles were fired from Iran towards several Israeli cities. In retaliation, the Israeli army attacked Iran's Isfahan airport and nearby military bases. The IDF claims to have shot down an Iranian F-16. According to the IDF (Israel Defense Forces), an Iranian F-16 was completely destroyed in an Israeli attack.
For all the latest news from Madhya Pradesh and Chattisgarh, keep watching News18 Madhya Pradesh Chattisgarh LIVE TV on YouTube.
#mp #madhyapradeshnewslive
Get all the updates on Political News in the following playlist.
• Видео
(Please Subscribe To News18 MP CG LIVE TV on YouTube For all the Latest Updates)
About:
News18 MP Chhattisgarh is an exclusive news channel on YouTube which streams news related to MP, Chhattisgarh, Nation, and The World. Along with the news, the channel also streams debates on contemporary topics and shows on special series which are interesting and informative.
News18 MP Chhattisgarh एक क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल है जिसपर एमपी, छत्तीसगढ़, देश एवं विदेश की खबरें प्रकाशित की जाती हैं | समाचारों क साथ-साथ इस चैनल पर समकालीन विषयों पर वाद-विवाद एवं विशेष सीरीज भी प्रकाशित होती हैं जो की काफी रोचक एवं सूचनापूर्ण हैं |
For more news and updates log into:
https://bit.ly/2Q1jPHQ
Like us:
/ news18mp
/ news18cg
Follow us:
/ news18mp
/ news18cg
News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube
Subscribe our channel to get latest news & updates https://tinyurl.com/yxwkq8t6
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: