बांसवाड़ा : ITI में रोजगार मेला! 13 कंपनियां, 1500 युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका
Автор: BBC RAJASTHAN
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 78
Описание:
बांसवाड़ा के माही डैम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कैंपस में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में 13 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां करीब 1500 युवाओं को रोजगार देने पहुंचीं।
सुबह से ही जिलेभर के अभ्यर्थी रोजगार की उम्मीद लेकर परिसर में जुटने लगे। जिला रोजगार अधिकारी के.आर. मेघवाल ने बताया कि दोपहर तक 500 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और शाम तक 1500 उम्मीदवारों के पहुंचने की संभावना है।
शिविर में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों पर भर्ती की जा रही है। आईटीआई पास युवाओं के साथ अन्य योग्य अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया गया। ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन और सीधे इंटरव्यू के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को जिले और बाहरी राज्यों की कंपनियों में रोजगार से जोड़ा जा सके।
बाइट: के.आर. मेघवाल, जिला रोजगार अधिकारी
#Banswara #ITICampus #RozgarMela #JobFair #RajasthanNews #Employment #YouthOpportunity #PrivateJobs #CareerOpportunity
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: