बिलासपुर के कोनी में सनातन धर्माचार्य सम्मेलन, देशभर से आएंगे संत
Автор: Glibs Media
Загружено: 2023-08-30
Просмотров: 172
Описание:
रायपुर। अखिल भारतीय संत समिति, विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में 24 सितंबर को बिलासपुर के कोनी में सनातन धर्माचार्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में संत समाज, पुरोहित, ज्योतिष के जानकार, जनजाति क्षेत्र के माटी पुजारी, पंडा, पेरमा- पुजारी, बैगा, गुनिया और सिराहा शामिल होंगे। सरस्वती शिशु मंदिर कोनी में 24 सितंबर को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन के संबंध में संत सर्वेश्वर दास, अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष राकेश आचार्य, प्रांत मार्गदर्शक मंडल के सह संयोजक वेद प्रकाशाचार्य ने बुधवार को संयुक्त पत्रकारवार्ता में ये बातें कही। संत सर्वेश्वर दास महाराज ने पत्रकारों से चर्चा में बताया, सम्मेलन में धर्मांतरण, लव जेहाद, गौ तस्करी सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धर्मसभा में संतों का मार्गदर्शन मिलेगा।
#chhattisgarh #bilaspur #रायपुर #bhupeshbaghel #सनातन #सनातनसंस्कृति #सनातनसंस्कृति
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: