Delhi-UP Border पर एक इलाका विवाद में, हज़ारों लोग Vote के अधिकार से वंचित। Sharad Sharma Report
Автор: Sharad Sharma on Ground
Загружено: 2026-03-09
Просмотров: 30764
Описание:
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत अमर कॉलोनी वैसे तो दिल्ली में आती है लेकिन इस अमर कॉलोनी में एक इलाका ऐसा भी है जो दिल्ली का हिस्सा है या उत्तर प्रदेश का इसको लेकर स्थिति आज भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। दरअसल उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिल्ली यूपी बॉर्डर पर अमर कॉलोनी नाम के इलाके में 2012 में एक निशानदेही करवाई गई जिसके बाद हजारों घरों को दिल्ली ने अपनी तरफ से उत्तर प्रदेश का इलाका घोषित कर दिया लेकिन उत्तर प्रदेश में उस इलाके को आज तक स्वीकार नहीं किया। इसका नतीजा यह हुआ की 2012 के बाद से इस इलाके में रह रहे लोगों के वोट नहीं बन रहे हैं और लोग वोट देने के अपने मूलभूत अधिकार से वंचित हैं। समस्या यह हो रही है कि इस विवादित इलाके में बिजली सप्लाई, आधार कार्ड, राशन कार्ड और गैस सिलेंडर जैसी सारी सुविधाएं दिल्ली से ही मिल रही हैं और यहां के लोग अपने आप को दिल्ली का ही मानते हैं। लेकिन जब वोट के लिए आवेदन करते हैं तो इन लोगों को कह दिया जाता है कि इलाका उत्तर प्रदेश में आता है और यह कहकर इनका आवेदन रद्द कर दिया जाता है जबकि उत्तर प्रदेश के मुताबिक यह इलाका उसका नहीं है। ऐसे में यहां रह रहे लोगों के पहले से जो वोट बने हुए हैं बस वही चल रहे हैं और नई पीढ़ी वोट यहां नहीं बनवा पा रही। युवा वर्ग यह भी शिकायत कर रहा है कि जब नौकरी के लिए आवेदन करते हैं और पुलिस वेरीफिकेशन में मामला जाता है तो वेरिफिकेशन यह कहकर रिजेक्ट हो जाती है कि ये लोग दिल्ली में नहीं रहते उत्तर प्रदेश में रहते हैं। इलाके के लोग बहुत परेशान हैं। यह बात बिल्कुल सही है कि बॉर्डर के इलाकों में कुछ विवाद जरूर हो सकता है लेकिन यह दिल्ली और उत्तर प्रदेश का बॉर्डर है ना कि भारत और पाकिस्तान का। यह लोग या तो दिल्ली के वोटर होंगे या फिर उत्तर प्रदेश के वोटर होंगे... कोई तो इनको स्वीकार करो और इनका लोकतांत्रिक अधिकार इनको दो। Sharad Sharma Report
#delhi #delhinews #voterlist #voterawareness #rekhagupta #uttarpradesh #uttarpradeshnews #yogiadityanath #loninews
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: