पठानकोट धार कला में महिला विकास विभाग ने किशोरियों संग मनाई लोहड़ी13 से 20 तक लोहड़ी कार्यक्रम संपन्न
Автор: NOVAL NEWS
Загружено: 2023-01-20
Просмотров: 124
Описание:
पठानकोट धार कला में लोहड़ी पर महिला सशक्तिकरण पर जोर
महिला विकास विभाग ने किशोरियों संग मनाई लोहड़ी
13 से 20 तक लोहड़ी कार्यक्रम संपन्न
पठानकोट /धार कला / समाजिक सुरक्षा स्त्री और बाल विकास विभाग पंजाब के सम्मान योग मंत्री श्रीमती बलजिंदर कौर के दिशा निर्देश अनुसार सीडीपीओ दफ्तर धार कला गांव फंगतोली, जिला पठानकोट में आज ब्लॉक स्तर पर बेटियों की लोहड़ी का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम दौरान आंगनवाड़ी और स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नव जन्मी बच्चियों का और उनकी माताओं को मार्कफेड द्वारा निर्मित पोस्टिक आहार किट और बेबी कंबल का वितरण किया गया। गर्भवती औरतों और माताओं को पौष्टिक आहार के स्टाल के माध्यम से जानकारी दी गई ।इसके साथ-साथ पोषण कोऑर्डिनेटर श्रीमती शिवाली शर्मा द्वारा विभाग की अलग-अलग स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान रस्मी तौर पर नव जन्मी बच्चियों की लोहड़ी जलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीडीपीओ धार कला श्री संजीव शर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और विभाग की अन्य स्कीमों के माध्यम से बेटियों को बेटों के समान अधिकार और सुविधाए प्रदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी वर्कर सुमन ,शांति देवी ,अर्पण ,शिवानी और धार ब्लॉक की अन्य आंगनवाड़ी वर्कर भी उपस्थित थे।#novalnews #
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: