Amritsar में बड़ा सड़क हादसा: रेत से भरा टिप्पर तीन कारों पर पलटा, कई घायल |Amar Ujala| Punjab|
Автор: Amar Ujala Punjab-Haryana
Загружено: 2026-03-02
Просмотров: 32
Описание:
#accidentinamritsar #accidentinpunjab #punjabaccident #punjabnews #amritsarcrimenewsinhindi #latestamritsarcrimenewsinhindi #अमृतसरमेंबड़ासड़कहादसा #रेतसेभराटिप्परतीनकारोंपरपलटा #कईघायल #पंजाबएक्सीडेंट #अमृतसरएक्सीडेंट #पंजाबसमाचार
अमृतसर में वेस्टर्न विला बाईपास के सामने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। रेत से भरा एक टिप्पर डिवाइडर पर चढ़कर संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में आसपास खड़ी और गुजर रही तीन कारों को चपेट में लिया। टिप्पर तीन कारों के ऊपर पलट गया, जिससे गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एडीसीपी अमनदीप कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी भी व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों की संख्या और स्थिति के बारे में सत्यापन के बाद ही जानकारी साझा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद टिपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वाहन के दस्तावेज और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Amritsar में बड़ा सड़क हादसा: रेत से भरा टिप्पर तीन कारों पर पलटा, कई घायल |Amar Ujala| Punjab|
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: