Bihar Lockdown Guideline: जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ?
Автор: Zee Bihar Jharkhand
Загружено: 2021-05-04
Просмотров: 114894
Описание:
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बिहार में 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है. क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी. जानिए इस दौरान क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा-
-स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, प्रशिक्षण, अनुसंधान जैसे संस्थान बंद रहेंगे
सिनेमा हॉल, पार्क और जिम भी बंद रहेंगे
बिना वजह घुमते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई, सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद
बिहार में शॉपिंग मॉल नहीं खुलेंगे, धर्म स्थल पर पहले की तरह ही पाबंदी
रेस्तरां को सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत होगी
विवाह में 50 लोग से अधिक नहीं, डीजे पर प्रतिबंध रहेगा
अंतिम संस्कार-श्राद्ध में 20 लोग से अधिक नहीं
राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में अनाज
सभी आवश्यक सेवा लॉकडाउन से मुक्त, दवा दुकान, अस्पताल, एंबुलेंस, सरकार की ओर से लिए गए वाहन को छूट
सब्जी वगैरह सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक ही घूम-घूम कर बेच सकेंगे
ई-पास लेकर लोग बाहर जा सकेंगे
-निर्माण कार्य जारी रहेगा
पब्लिक ट्रांसपोर्ट 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेगी. इसमें वही लोग सफर कर सकेंगे जो विमान या रेल की यात्रा करने वाले हों
सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद
बैंकिंग, बीमा, एटीएम संबंधित प्रतिष्ठान को कुछ छूट रहेगी।
पेट्रोल पंप, एलपीजी, पेट्रोलियम प्रतिष्ठान, प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को छूट रहेगी
-कृषि से जुड़े कार्य को छूट रहेगी
#BiharLockdown #Guideline #NitishKumar
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: