ग्रेटर नोएडा ईकोटेक 1 पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो वांछित आरोपी घायल और गिरफ्तार,
Автор: India24X7news
Загружено: 2026-02-26
Просмотров: 20
Описание:
लोकेशन ग्रेटर नोएडा
नोएडा से ताहिर खान
ग्रेटर नोएडा
ईकोटेक 1 पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो वांछित आरोपी घायल और गिरफ्तार,
अवैध हथियार व कार बरामद
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम इमलिया कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। कार सवार आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
घायलों की पहचान सचिन पुत्र शीशपाल निवासी हसनपुर, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है
और दूसरा विपिन उर्फ कल्ला निवासी लुक्सर, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना इकोटेक-1 में दर्ज हत्या के मामले में वांछित थे। आरोपियों के कब्जे से .32 और .30 बोर की अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक टाटा पंच कार बरामद हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: