बुधवार के दिन इस विधि विधान से करें गणेश जी की पूजा, बरसेगा अपार धन और होंगे हर संकट दूर
Автор: Xpose News
Загружено: 2019-12-13
Просмотров: 68
Описание:
बुधवार के दिन इस विधि विधान से करें गणेश जी की पूजा, बरसेगा अपार धन और होंगे हर संकट दूर
बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन कुछ सरल उपाय करने से व्यक्ति की बाधा, संकट, रोग, और दरिद्रता दूर हो जाती है। हिन्दू संस्कृति और पूजा में भगवान श्रीगणेश जी को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। प्रत्येक शुभ कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती अनिवार्य बताई गयी है। अत गणेश इस बुधवार का लाभ उठायें और विधि विधान से पूजा कर विनायक को प्रसन्न करें।
गणेश भगवान की पूजा विधि
-बुधवार के दिन सुबह उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर सर्व प्रथम ताम्र पत्र के श्री गणेश यन्त्र को साफ़ मिट्टी, नमक, निम्बू से अच्छे से साफ़ किया जाए।
-अगर आपने घर पर गणपति की स्थापना की है तो घर पर ही नहीं तो गणेश जी के मंदिर में जाकर दूर्वा की 11 या 21 गांठें अर्पित करें।
-बुधवार को गणेश जी की पूजा की थाली में धूप, फूल, दीप, कपूर, चंदन आदि सामग्री रखें और पूजा के अंत गणेश जी को मोदक प्रसाद के रूप में अर्पित करें।
-इसके अलावा बार-बार असफलता हाथ लगती है, तो बुधवार से श्रीगणेश के मंत्र का जाप शुरु कर दें। भगवान गणेश जी का स्मरण कर ॐ गं गणपतये नमः का 108 नाम मंत्र का जाप करना चाहिए।
बुधवार के असरदार उपाय
-बुधवार को अगर सुख-शांति और समृद्धि चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद गाय माता को इसे खिलाएं। मान्यता है कि बुधवार को ऐसा करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है और घर में लक्ष्मी माता का प्रवेश होता है।
-अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपके घर पर किसी भी तरह की बाधा है तो घर में सफेद रंग की बप्पा की मूर्ति की स्थापना करें, इससे भय दूर भागेगा। साथ ही नकारात्मक शक्तियों को घर से बाहर निकालना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी मूर्ति की स्थापना करें।
घर के मुख्य दरवाजे पर गणेशजी की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कोई भी नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: