Weather Update Today: Delhi- NCR में कब तक रहेगी ठिठुरन?, IMD ने दिया बड़ा Update | Cold Wave
Автор: Navbharat Times नवभारत टाइम्स
Загружено: 2024-01-11
Просмотров: 52715
Описание:
Weather Update Today: Delhi- NCR में कब तक रहेगी ठिठुरन?, IMD ने दिया बड़ा Update | Cold Wave
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल हैं।वहीं, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व में इस हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। 11 जनवरी को राजस्थान के सीकर में सबसे कम -0.5°C तापमान दर्ज किया गया। 12 और 13 जनवरी को राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, दक्षिण के राज्यों में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तमिलनाडु और पुदुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के 10 राज्यों में 11 जनवरी के दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और राजस्थान शामिल हैं। घने कोहरे के कारण पंजाब के बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। वहीं, दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इस वजह से 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। राजस्थान से आने वाली कुछ ट्रेनें 6 घंटे तक लेट हुईं।बृहस्पतिवार को दिन भर चटक धूप खिली रही, लेकिन ठिठुरन भरी ठंड से तब भी बहुत निजात नहीं मिल पाई। अलबत्ता, धूप निकलने से दिन के तापमान में अब वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हो सकता है।दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से दो-दो डिग्री नीचे रहे। दिल्ली और आसपास के हिस्सों में पिछले लगभग दस दिनों से वायु मंडल के ऊपरी स्तर पर कोहरा बना हुआ था। इसके चलते दृश्यता का स्तर तो प्रभावित नहीं हो रहा था, लेकिन सतह तक धूप नहीं आ रही थी।
#weathernews #weatherupdate #nbt
-----------------------------------------------------------------------------
👉 Official NBT App: https://navbharattimes.onelink.me/cMx...
About Navbharat Times Youtube Channel: नवभारत टाइम्स Newspaper Official Channel, which covers all Up-to-date Coverage on the Latest Top News Stories, Sports, Business, Entertainment, Politics and More.
Navbharat Times नवभारत टाइम्स भारत की सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज़, जहाँ आप देश-दुनिया, खेल, मनोरंजन और धर्म-संस्कृति से जुड़ीं हर खबरें सबसे पहले पाते हैं। इसके साथ ही सम-सामयिक मुद्दों लेखकों और हमारे पाठकों के बीच संवाद उनके विचार के रूप में सामने आते हैं।
👉 Navbharat Times Website : https://navbharattimes.indiatimes.com/
👉 Navbharat Times Facebook : / navbharattimes
👉 Navbharat Times Twitter: / navbharattimes
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: