KABIR VAANI | गुरु बिन कैसे गुण गावे | संत कबीर भजन अर्थ सहित | श्री सच्चिदानन्द नाथ ढोलीबुवा महाराज
Автор: ARTISTIC INDIA
Загружено: 2026-02-20
Просмотров: 102
Описание:
KABIR VAANI श्रृंखला में प्रस्तुत है संत परंपरा का अमूल्य भजन –
"गुरु बिन कैसे गुण गावे"
यह दिव्य रचना महान संत कवि संत कबीर की गुरु-भक्ति और आत्मज्ञान पर आधारित अमर वाणी है।
इस भजन में गुरु के महत्व को अत्यंत सरल, भावपूर्ण और गूढ़ आध्यात्मिक अर्थ के साथ प्रस्तुत किया गया है।
इस पावन प्रस्तुति को अपने मधुर स्वर, भावपूर्ण गायन और पारंपरिक वाद्यों के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं
श्री श्री 1008 राजयोगी संत सच्चिदानन्द नाथ ढोलीबुवा महाराज,
जो ग्वालियर की समृद्ध संत-संगीत परंपरा के प्रतिनिधि हैं।
यह भजन हमें सिखाता है कि बिना गुरु के ज्ञान, भक्ति और आत्मसाक्षात्कार संभव नहीं।
गुरु ही वह दीपक हैं जो जीवन रूपी अंधकार को प्रकाश में बदल देते हैं।
इस दिव्य परंपरा की ऐतिहासिक जड़ें उनके पूज्य पूर्वज
श्री श्री 1008 राजयोगी संत श्री सद्गुरु महीपतिनाथ ढोलीबुवा महाराज के परंम्परा में पाँचवे गद्दीशीन मठाधीशसंत श्री बाल कृष्णा नाथ ढोलीबुवा महाराज से जुड़ी हैं, जिन्होंने माधो राव सिंधिया के आग्रह पर
तानसेन समारोह के शुभारम्भ अवसर पर हरिकथा की शुरुआत सन 1912 से की थी।
यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा, साधना और संगीत की पवित्रता के साथ निरंतर चल रही है।
ढोलीबुवा महाराज सिंधिया राजवंश के राजगुरु हैं तथा ग्वालियर घराने के अनमोल रत्न माने जाते हैं।
यह प्रस्तुति भारतीय संत परंपरा, शास्त्रीय संगीत और भक्ति रस का अद्भुत संगम है।
🎶 प्रस्तुति कलाकार:
गायन, पखावज, मंजीरा, चिपड़ी, तानपुरी, ढोल –
श्री श्री 1008 राजयोगी संत सच्चिदानन्द नाथ ढोलीबुवा महाराज
हारमोनियम – श्री चंद्रकांत पुरंदरे जी
तबला – श्री मुन्नालाल भट्ट जी
मजीरा – श्री देवेंद्र सिंह राजपूत जी
श्री दिव्य खंडेलवाल
श्रीमती भक्ति केलकर
🎼 संयोजन:
केदार जैन
यह प्रस्तुति न केवल कानों को मधुर लगती है, बल्कि आत्मा को भी स्पर्श करती है।
कबीर के दोहे जब संगीत के माध्यम से अर्थ सहित प्रस्तुत होते हैं, तो उनका संदेश और भी गहराई से हृदय तक पहुँचता है।
🙏 वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें,
ताकि संतवाणी और भारतीय सांस्कृतिक विरासत अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।
#KabirVani
#कबीरदोहा
#SantKabir
#KabirDohe
#भक्ति
#आध्यात्म
#जीवनकासत्य
#SantVani
#IndianSpirituality
#Bhajan
#Satsang
#KabirAmritVani
#गुरुवाणी
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: