आनुवंशिक पदार्थ और इसकी खोज | anuvanshik padarth ki khoj | hereditary material definition biology
Автор: Biology ScienceSK
Загружено: 2020-08-12
Просмотров: 61082
Описание:
आनुवंशिक पदार्थ (HEREDITARY MATERIAL) के बारे में इस वीडियो के अंतर्गत मैंने बताया है और साथ ही साथ आनुवंशिक पदार्थ की आपेक्षिक विशेषताएँ (ESSENTIAL REQUIREMENTS OF HEREDITARY MATERIAL) और आनुवंशिक पदार्थ की खोज (DISCOVERY OF HEREDITARY MATERIAL) के बारे में भी बताया है। जिसके अंतर्गत-
वाल्टर सटन और थियोडर बोबेरी ने जीन एवं गुणसूत्रों के बीच व्यवहार में समानता स्थापित करने के साथ ही प्रतिपादित किया कि गुणसूत्र ही आनुवंशिक लक्षणों के वाहक' हैं। इसका अर्थ है कि गुणसूत्र ही जनक कोशिका से सन्तति कोशिकाओं में पहुँचते हैं। गुणसूत्र न्यूक्लीओप्रोटीन (nucleoproteins) के बने होते हैं जिनमें 40% न्यूक्लीक अम्ल तथा 60% प्रोटीन्स होते हैं। इस आधार पर वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि प्रोटीन्स या न्यूक्लीक अम्ल में से कोई एक पदार्थ आनुवंशिकी से सम्बन्धित होता है।
बाद में ग्रिफिथ (Griffith, 1920), ऐवरी (Avery), मैकलिओड (MacLeod) तथा मैक्कार्टी (McCarty) तथा हर्षे व चेज (Hershey and Chase, 1950) ने प्रयोगों द्वारा स्थापित किया कि आनुवंशिक पदार्थ न्यूक्लीक अम्ल हैं न कि प्रोटीन्स।
न्यूक्लीक अम्ल की खोज (Discovery of Nucleic Acids)-
स्वीडन के जैवरसायनज्ञ, फ्रीड्रिक माइशर (Friedrick Miescher, 1869) ने यस कोशिकाओं के केन्द्रक से एक ऐसे रासायनिक पदार्थ को अलग किया जिसमें फॉस्फोरस की मात्रा अधिक थी और सल्फर बिल्कुल नहीं था। क्योंकि प्रोटीन्स में सल्फर अवश्य हो सकता है और फॉस्फोरस नहीं, अतः यह पदार्थ प्रोटीन नहीं हो सकता है। न्यूक्लियस से प्राप्त होने के कारण फ्रीड्रिक माइशर ने इस पदार्थ को न्यूक्लीन नाम दिया। अम्लीय प्रकृति के आधार पर ऐल्टमान (Altmann, 1889) ने न्यूक्लीन को न्यूक्लीक अम्ल कहा। कुछ समय बाद ही कोसेल (Kossel) ने 1893 में न्यूक्लीक अम्ल के रासायनिक घटकों का पता लगाया। इसके लिये कोसेल को सन् 1910 में नोबेल पुरस्कार मिला। शीघ्र ही यह भी पता चल गया कि कोशिकाओं में दो प्रकार के न्यूक्लीक अम्ल होते हैं: डीऑक्सीराइबोन्यूक्लीक अम्ल (Deoxyribonucleic acid: DNA) तथा राइबोन्यूक्लीक अम्ल (Ribonucleic acid: RNA)| DNA मुख्यत: केन्द्रक में होता है तथा RNA की मात्रा केन्द्रक में कम और कोशिकाद्रव्य में अधिक होती है। कुछ वाइरसों में RNA किन्तु अन्य सभी जीवों में DNA आनुवंशिक पदार्थ होता है। निम्नलिखित प्रयोगों द्वारा प्रमाणित होता है कि DNA आनुवंशिक पदार्थ है।
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: