बेलगाम हुई चाकघाट थाने की कानून व्यवस्था | मीडिया से कतराते रहे थाना प्रभारी प्रवीन उपाध्याय
Автор: TKN Headlines
Загружено: 2021-09-28
Просмотров: 384
Описание:
बेलगाम हुई चाकघाट थाने की कानून व्यवस्था, थाने से फरार हुआ चोरी का आरोपी, मीडिया से बात करने में कतराते रहे थाना प्रभारी प्रवीन उपाध्याय
चाकघाट थाना क्षेत्र इन दिनों चोरी लूट हत्या जैसी घटनाओं के लिए चर्चित होने लगा है। बेखौफ बदमाश घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैलाते हुए कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। लोगों का आरोप है की थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब, गांजा, उत्खनन परिवहन सहित विभिन्न प्रकार के अवैध कार्य हो रहा है।
आरोप यह भी है कि थाना प्रभारी द्वारा पैसे लेकर अपराधियों को संरक्षण देते हुए कार्यवाही में लीपापोती की जाती है।
ताजा मामला चाकघाट नगर परिषद के पंप हाउस से आया है जहां चोरों की नजर स्टोर में रखें सौर ऊर्जा की नई बैटिरियों पर पड़ी है। नगर परिषद की सीएमओ रूपाली द्विवेदी द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि 7 नग बैटरी चोरी हुई हैं जिनके संबंध में कार्यवाही हेतु थाना चाकघाट को शिकायत की है। अगर बात करें 7 नग बैटरियों के कीमत की तो करीब 1 लाख रुपये बताई जाती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामले में 25 सितम्बर को चाकघाट पुलिस द्वारा दो स्थानीय व्यक्ति शंकर हरिजन, सोनू मांझी को गिरफ्तार किया गया था जिनके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ के उपरांत कबाड़ व्यवसाई से जुड़े यूपी के बबलू नाम के व्यक्ति को भी थाने लाया गया। वही 26 सितंबर की शाम 24 घंटे बाद सोनू नाम का एक आरोपी थाने की अव्यवस्था के कारण फरार हो गया है जिससे चर्चा का बाजार गर्म है। वही दो आरोपियों में से एक आरोपी शंकर हरिजन 27 सितम्बर को भी गिरफ्तार रहा।
जब इस विषय पर सटीक जानकारी के लिए मीडिया की टीम चाकघाट थाने पहुची तो थाना प्रभारी इस विषय पर बात करने से कsकराते रहे, और यहाँ तक की उन्होंने मीडिया कर्मियों का कैमरा भी जबरन बंद करवा दिया.
ज्यादा जानकारी के लिए आइये देखते हैं द ख़बरदार न्यूज़ की यह रिपोर्ट.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: